Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: विधायक श्रीमती भावना ने सेमरहा गांव पहुँचकर सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों तथा घायलों सहित 35 अनुदानग्रहिताओं को 1 करोड़ 3 लाख रुपए का चेक प्रदानकिया

Admin / Fri, Jun 14, 2024 / Post views : 130

विधायक श्रीमती भावना ने सेमरहा गांव पहुँचकर सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों तथा घायलों सहित 35 अनुदानग्रहिताओं को 1 करोड़ 3 लाख रुपए का चेक प्रदानकिया

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सड़क दुर्घटना मृतकों एवं घायलों को स्वेच्छानुदान से मंजूर की गई राशि का प्रदान किया गया चेक

लोक सेवा न्यूज़ 24 सवांददाता 


कवर्धा, 14 जून 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विगत 20 मई को कबीरधाम जिले के विकासखंड पंडरिया के ग्राम बाहपानी में हुई दुःखद सड़क दुर्घटना में मृतकों के दशगात्र में शामिल हुए थे और मृतकों के परिजन को प्रति व्यक्ति 5 लाख रुपए एवं घायलों को प्रति व्यक्ति 50 हजार रुपए आर्थिक सहायता प्रदाय करने की घोषणा की थी। इसके लिए सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों तथा घायलों सहित 35 अनुदानग्रहिताओं को अपने स्वेच्छानुदान मद से 1 करोड़ 3 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की थी। पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने आज ग्राम सेमरहा में मृतकों के परिजनों तथा घायलों के घर पहुंचकर 19 मृतकों के परिजनों को 5 लाख रूपए के मान से 95 लाख रूपए तथा इस घटना में 16 घायलों को 50-50 हजार रूपए के मान से कुल 8 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राज्य के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के विकासखंड पंडरिया के ग्राम बाहपानी में 20 मई को हुई दुःखद सड़क दुर्घटना  में मृतकों के परिजनों तथा घायलों सहित 35 अनुदानग्रहिताओं को अपने स्वेच्छानुदान मद से कुल 01 करोड़ 3 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की थी। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपए तथा घायलों को 50-50 हजार रूपए के मान से सहायता राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री ने कबीरधाम जिले के ग्राम बाहपानी की सड़क दुर्घटना में मृतक श्रीमती प्यारी बाई, कुमारी सोनम बाई धुर्वे, श्रीमती धनैया बाई धुर्वे, श्री सिरदारी राम धुर्वे, कुमारी किरण, श्रीमती शांति बाई, श्रीमती तिको बाई, श्रीमती मीला बाई, श्रीमती जनिया बाई, श्रीमती मुंगिया बाई, श्रीमती झंगलो बाई धुर्वे, श्रीमती सियाबाई, श्रीमती पैंटोरिन बाई मेरावी, श्रीमती बिस्मत बाई मेरवी, श्रीमती लीला बाई, श्रीमती परसदिया देवी, श्रीमती भारती बाई, श्रीमती कुनती बाई, श्रीमती धानबाई धुर्वे के परिजन को 5-5 लाख रूपए की राशि तथा 16 घायलों श्रीमती ममता, श्रीमती मुन्नी बाई, श्री गुलाब सिंह, श्री दयाराम, श्री शिवनाथ, श्री महावीर, श्री कार्तिक, श्रीमती धन्नू, श्रीमती इन्द्राणी, श्री जोधीराम, श्री अनिल, श्री फूलचंद, श्री मानसिंह, श्रीराम, श्री रम्हउ, श्री बजरू को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि मंजूर की है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement