: Mungeli News - ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में किया गया पौधारोपण
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
क्रमांक //08-73 सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर फोटो 03 से 04
‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में किया गया पौधारोपण
lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta
मुंगेली 29 अगस्त 2024// कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर मुंगेली में "एक पेड़ मां के नाम" अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस दौरान नीम, बादाम, सीताफल, सिन्दूर, आम, नींबू, पीपल, अशोक, नारियल एवं अन्य प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आर. एल. शर्मा ने पौधारोपण कर पौधों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पेड़ मिट्टी व पानी की गुणवत्ता में सुधार व जैव विविधता को बढ़ाकर कृषि उत्पादकता में सुधार करते हैं। इसके साथ ही पेड़ किसानों को लकड़ी व आय के स्त्रोत भी प्रदान करते हैं। इस अभियान से भूमि क्षरण और मरूस्थलीकरण में कमी आने के साथ ही भूमि को हरा-भरा बनाने में मदद मिलेगी। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
क्रमांक //08-73 सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर फोटो 03 से 04
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन