Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: मुंगेली न्यूज़ - शासन की योजना अन्तर्गत ज्यादा से ज्यादा ऋण प्रकरण स्वीकृति करें - कलेक्टर

Admin / Fri, Jul 5, 2024 / Post views : 134

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ. ग.)

शासन की योजना अन्तर्गत ज्यादा से ज्यादा ऋण प्रकरण स्वीकृति करें - कलेक्टर

केसीसी ऋण प्रकरण स्वीकृति में खराब परर्फोमेंस वाले बैंकों पर जतायी नराजगी

जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

लोक सेवा न्यूज़ 24 सवांददाता

मुंगेली 05 जुलाई 2024// जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आज जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि बैंकर्स विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं के अन्तर्गत जरूरतमंद लोगों को ऋण प्रदाय करने हेतु भेजे गए प्रकरणों को समय पर स्वीकृत कर लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। इस हेतु विभागीय अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसवाई) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेवाई) के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों की जानकारी ली और ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुधन विकास विभाग और मछली पालन विभाग अंतर्गत किसानों को केसीसी ऋण प्रदाय हेतु प्रेषित किए गए प्रकरणों की जानकारी ली और इसमें खराब परर्फोमेंस वाले बैंको पर नाराजगी जतायी। उन्होनें कहा कि किसानों के आर्थिक उन्नति के लिए अधिक से अधिक ऋण प्रकरण स्वीकृत किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार से किसानों को परेशानी नहीं होना चाहिए। कलेक्टर ने जिले में कार्यरत एफपीओं को आवश्यकतानुसार ऋण उपलब्लध कराने, बैंकों को सीआर रेशियों को बढ़ाने और आमलोगों की समस्या का त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन के तहत बैंको को प्रेषित ऋण प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होनें कहा कि शासन की महत्वपूर्ण पीएम जनमन योजना के अंतर्गत पीवीटीजी ग्रामों में निवासरत बैगा आदिवासी परिवारों को आर्थिक रूप मजबूत एवं सशक्त बनाने के लिए शासन की विभिन्न योजनांर्गत अधिक से अधिक प्रकरण स्वीकृत करें। कलेक्टर ने पूर्व में आयोजित बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों का पालन प्रतिवेदन, ऋण जमा अनुपात, मुद्रा योजना, एसएचजी खातों में दोहरी प्रमाणीकरण, वित्तीय साक्षरता शिविर, शिक्षा ऋण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, आदिवासी स्वरोजगार योजना, अंत्योदय योजना, शहरी आजीविका मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिक से अधिक प्रकरण बनाकर भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही बैंकर्स से कहा कि सभी प्रकरणों को नियमानुसार समय-सीमा में निराकृत करें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि, डीडीएम नाबार्ड, लीड बैंक और विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement