Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: मुंगेली न्यूज़ - पात्र हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना का मिले शतप्रतिशत लाभ: कलेक्टर

Admin / Tue, Aug 13, 2024 / Post views : 216

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

पात्र हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना का मिले शतप्रतिशत लाभ: कलेक्टर

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

लोक सेवा न्यूज़ 24 संपादक - दिग्वेंद्र कुमार गुप्ता

मुंगेली 13 अगस्त 2024// कलेक्टर श्री राहुल देव जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में गांव, गरीब और आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने दूर-दराज से आए आम लोगों की समस्याओं को सुना और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पथरिया विकासखण्ड के ग्राम लौदा की मीना बाई ने महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना का शतप्रतिशत लाभ मिलना चाहिए। इसी तरह ग्राम लालपुर थाना के तारन खाण्डे ने स्कूल जतन योजनांतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला की मरम्मत कराने संबंधी आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम निरजाम के मुकेश परिहार ने ग्राम में जल जीवन मिशन अंतर्गत खोदे गए गडढे की मरम्मत कराने, ग्राम हरदी के आवेदकों ने शौचालय निर्माण कराने, ग्राम बैगाकापा के सरपंच ने निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केन्द्र को शीघ्र पूरा कराने, नगर पंचायत पथरिया के दीपक साहू ने शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाने, ग्राम लमती की शांति राजूपत ने प्रधानमंत्री आवास योजना लाभ दिलाने, ग्राम भीमपुरी के योगेन्द्र सिंह ने फसल मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम साल्हेघोरी के ग्रामीणों ने मुख्य सड़क में नाले में पिचिंग कार्य कराने, ग्राम बरेला, मौहाभाठा, अमोरा, अमलीकापा एवं कुकुसदा के ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने, ग्राम परसाकापा के रेमन साहू ने गॉव के ट्रांसफार्मर को बदलने, ग्राम बोदा के धनीराम लहरे ने अपनी भूमि का रिकार्ड दुरूस्त कराने सहित अन्य आवेदकों ने मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। कलेक्टर ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और नियमानुसार निराकरण करने आश्वस्त किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत पुजारी, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement