Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: मुंगेली न्यूज़ -जनदर्शन: कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

Admin / Tue, Jul 16, 2024 / Post views : 138

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

जनदर्शन: कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित 141 आवेदन प्राप्त हुए

लोक सेवा न्यूज़ 24 सवांद दाता मुंगेली 16 जुलाई 2024// जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री राहुल देव ने जनदर्शन में पहुंचे आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी और नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनदर्शन में कुल 141 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम करही के ग्रामीणों ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि जल जीवन मिशन के तहत टेपनल से पेयजल मिल रहा था, लेकिन 15 दिवस से टेपनल बंद होने के कारण काफी समस्या हो रही है। सड़क पार करके पेयजल लाना पड़ रहा है। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से है, इसमें किसी भी प्रकार से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोरमी विकासखण्ड के ग्राम चंदियाभाठा के सरपंच ने ग्राम में नवीन शासकीय प्राथमिक शाला भवन स्वीकृत कराने और स्कूल में शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को ग्राम चंदियाभाठा में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी तरह ग्राम तेलियापुरान के सरपंच ने ग्राम में नवीन पंचायत भवन की स्वीकृति दिलाने, ग्राम गोल्हापारा के देनूराम बघेल ने शौचालय निर्माण कराने, ग्राम कोदवा महंत के सरपंच ने जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्माणाधीन पानी टंकी को शीघ्र पूरा कराने, ग्राम चकरभाठा के ग्रामीणों ने ग्राम में नवीन ट्रांसफार्मर लगवाने, ग्राम कलमीडीह के रामप्रकाश ने केसीसी लोन दिलाने, पथरिया विकासखण्ड के ग्राम सोढ़ी के सीताराम वैष्णव ने भूमि के आनलाईन रिकार्ड में सुधार कराने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने आवेदनों पर नियमानुसार निराकरण के लिए आमजनों को आश्वस्त किया। इस दौरान वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव, अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत पुजारी, एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement