Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: मुंगेली न्यूज़ - देश के न्याय प्रणाली के लिए आज ऐतिहासिक दिन - डिप्टी सीएम श्री साव

Admin / Tue, Jul 2, 2024 / Post views : 215

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

देश के न्याय प्रणाली के लिए आज ऐतिहासिक दिन - डिप्टी सीएम श्री साव

थाना सिटी कोतवाली में नवीन कानूनों के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

लोक सेवा न्यूज़ 24 सवांददाता

मुंगेली 01 जुलाई 2024// उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि आज देश के न्याय प्रणाली के लिए ऐतिहासिक दिन है। पुराने कानून को समाप्त करके नया कानून लागू किया गया है। जब कोई कानून बनाया जाता है, तो उसमें कानून बनाने वाले की सोच क्या है, उद्देश्य क्या है ये बड़ा महत्व रखता है। कोई पीड़ित दंड नहीं, न्याय चाहता है। इस नए कानून में समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप परिवर्तन किया गया है। इसके जरिए लोगों को पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर न्याय मिल सकेगा। डिप्टी सीएम श्री साव ने जिला मुख्यालय मुंगेली के थाना सिटी कोतवाली में नवीन कानूनों के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के लागू होने पर जिलेवासियों को बधाई दी और कानून बनने की पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से बताया। मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि नया कानून में अब लोग घर बैठे आनलाईन रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। इसमें कई नए प्रावधान शामिल किए गए हैं। जिससे लोगों को अब त्वरित न्याय मिल सकेगा। उन्होने नए कानून के लागू होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया और पुलिस विभाग को समाज को न्याय दिलाने में ज्यादा से ज्यादा कार्य करने प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के अनुरूप कानून व्यवस्था होना बहुत आवश्यक है। इस कानून के जरिए लोकतंत्र को और सशक्त व मजबूत बनाया जा सकता है। इस कानून में दंड के बजाय न्याय को प्राथमिकता, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल तकनीकों को जगह दी गई है। पब्लिक सर्वेंट के लिए भी कई प्रावधान है। नए कानून में भारतीय दण्ड संहिता 1860 के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता 2023 को अधिसूचित किया गया है। इसी तरह दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 के स्थान पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 को अधिसूचित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजाशंकर जायसवाल ने नए कानून की उपयोगिता और उसके महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज से नए कानून के अनुसार कार्यवाहियां होगी। पूर्व में लागू कानून के समय परिस्थितियां अलग थी। आज समय के अनुसार काफी चीजों में बदलाव आ गया है। नए कानून का मुख्य उद्देश्य औपनिवेशिक कानूनों में बदलाव, नागरिक केन्द्रित एवं कल्याणकारी अवधारणा, महिला सुरक्षा एवं न्याय, अनुसंधान में वैज्ञानिक तकनीक, डिजीटल एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के प्रावधान, उचित नियंत्रण एवं संतुलन के साथ पुलिस का सामन्जस्यपूर्ण सशक्तिकरण और समयबद्ध प्रक्रिया, साक्ष्य संग्रह और प्रस्तुति की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के साथ ही मूल्यांकन में पारदर्शिता और निष्पक्षता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव, नगर पालिका मुंगेली के अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र गोस्वामी व उपाध्यक्ष श्री मोहन मल्लाह, जनपद पंचायत मुंगेली के उपाध्यक्ष श्री पवन पांडेय, श्री शैलेष पाठक, विभिन्न संगठनों के सदस्यगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिवक्ता संघ मुंगेली के अध्यक्ष श्री टीकम चंद्राकर, वरिष्ठ नागरिकगण और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह और नवीन कानून से संबंधित किताब प्रदान कर सम्मानित किया। आभार प्रदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल ने किया।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement