Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: अब सपना नहीं, हकीकत में है अपना घर प्रधानमंत्री आवास योजना से डोंगरहा पटेल को मिला पक्का आवास

Admin / Thu, Sep 26, 2024 / Post views : 203

अब सपना नहीं, हकीकत में है अपना घर

प्रधानमंत्री आवास योजना से डोंगरहा पटेल को मिला पक्का आवास

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में जिंदगी ने पकड़ी रफ्तार

कवर्धा, 26 सितम्बर 2024। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के ग्राम सैगोना निवासी श्री डोंगरहा पटेल को पक्का आवास मिलने से उनके जीवन में खुशियों की नई किरणें बिखरी हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में सरकार की अनेक योजना का लाभ मिलने से उनकी जिंदगी ने एक नई रफ्तार पकड़ी है। श्री डोंगरहा पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से अब सपना नहीं, हकीकत में अपना घर है। इसके अलावा शासन की महतारी वंदन योजना, पेंशन योजना, धान खरीदी से आर्थिक रूप से शसक्त हुए है। श्री पटेल बताते है कि उनके और उनके परिवार के लिए पक्का मकान मिलना किसी सपने के साकार होने जैसा है। पहले जहाँ उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था, वहाँ अब उन्हें एक मजबूत और सुरक्षित घर मिला है। श्री डोंगरहा पटेल ने बताया कि बारिश और मौसम की मार से अब उनका परिवार सुरक्षित है। पहले जहां हर मौसम में घर की मरम्मत और अन्य समस्याओं से जूझना पड़ता था, अब उन चिंताओं से मुक्ति मिल गई है। इसके साथ ही, समाज में उनकी प्रतिष्ठा बढ़ी है। पक्के मकान ने न सिर्फ उनके जीवन को आर्थिक रूप से स्थिर किया है, बल्कि उनके आत्मसम्मान और सामाजिक सम्मान में भी वृद्धि की है। परिवार में खुशियों का माहौल है और अब वे भविष्य को लेकर अधिक सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। श्री डोंगराहा पटेल ने बताया कि सिर्फ आवास ही नही बल्कि उन्हें और उनकी पत्नी बिसाहींन पटेल दोनों को शासन की योजना के तहत पेंशन मिलता है, जिससे उनका बुढ़ापा सुरक्षित हुआ है। उनके पास लगभग पौने 2 एकड़ खेती की जमीन है। खेती से शासन की योजना के तहत 3100 रुपए में धान विक्रय से आर्थिक लाभ मिल रहा, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाती है। उन्होंने बताया कि उनके तीन बेटे और तीन बहुएं हैं, जो परिवार को संबल प्रदान करती हैं। उनके तीनों बहुओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपए मिल रहा हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। इस योजना ने न केवल उनके जीवन में स्थिरता लाई है, बल्कि आत्मसम्मान और खुशी भी बढ़ाई है। श्री डोंगरहा पटेल ने अपने नए पक्के मकान में प्रवेश करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार के प्रति अपनी खुशी और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह मकान हमारे लिए केवल एक छत नहीं, बल्कि हमारी मेहनत और सपनों की साकारता है।“ श्री डोंगरहा ने बताया कि पक्का आवास मिलने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। पहले जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, अब वे दूर हो गई हैं। उनका परिवार अब सुरक्षित और खुशहाल जीवन जी रहा है। उन्होंने सरकार की योजनाओं को सराहते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल लोगों को स्थायी आवास प्रदान करती हैं, बल्कि समाज में एक नई आशा और आत्मविश्वास भी जगाती हैं। उनका यह आभार न केवल व्यक्तिगत है, बल्कि पूरे समुदाय के लिए है, जिसने एक स्थायी और सुरक्षित घर की उम्मीद की थी। इस नए आवास के साथ, डोंगरहा पटेल और उनका परिवार अब भविष्य के प्रति और भी अधिक उत्साहित और सकारात्मक हैं।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement