Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ -बोड़ला में आधुनिक विजन सेंटर का हुआ शुभारंभ : अब ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी बेहतर नेत्र जांच सुविधा दूरस्थ और बैगा अंचलों के मरीजों को समय पर जांच, परामर्श

बोड़ला में आधुनिक विजन सेंटर का हुआ शुभारंभ

अब ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी बेहतर नेत्र जांच सुविधा

दूरस्थ और बैगा अंचलों के मरीजों को समय पर जांच, परामर्श और उपचार से मिलेगा राहत

कवर्धा, 17 मार्च 2026। कबीरधाम जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत आधुनिक विजन सेंटर (नेत्र जांच केंद्र) का शुभारंभ किया गया। यह केंद्र साइटसेवर्स इंडिया के वित्तीय सहयोग तथा जन कल्याण सामाजिक संस्थान और उदयाचल सामाजिक संस्था, राजनांदगांव के संयुक्त प्रयास से स्थापित किया गया है। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. तुरे के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. डी.के. तुरे ने किया। इस अवसर पर चोलामंडलम संस्था के प्रतिनिधि श्री लतीफ (ब्रांच मैनेजर), श्री जायसवाल और श्री सिन्हा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अनुपमा तिवारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम सिंह राजपूत, बीपीएम रूपेश साहू, नेत्र सहायक भीषम कोसले सहित जन कल्याण सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह तथा उदयाचल सामाजिक संस्था के हेमंत तिवारी, पवन लोहिया और विजय हरिहरनो उपस्थित रहे।

डॉ. डी.के. तुरे ने कहा कि बोडला क्षेत्र के लिए यह विजन सेंटर एक बड़ी उपलब्धि है। आधुनिक उपकरणों और आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित यह केंद्र अब स्थानीय स्तर पर बेहतर नेत्र जांच और उपचार सेवाएं प्रदान करेगा। विशेष रूप से मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को समय पर पहचान और इलाज की सुविधा मिलेगी, जिससे दूरस्थ ग्रामीण एवं बैगा आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी।

साइटसेवर्स इंडिया रायपुर की प्रोग्राम ऑफिसर पूजा सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि “नेत्र वसंत रूरल आई हेल्थ प्रोग्राम” के अंतर्गत बैगा बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण बोड़ला और पंडरिया ब्लॉक का चयन किया गया। इस अभियान के तहत व्यापक सर्वे और नेत्र जांच शिविरों के माध्यम से 3 हजार से अधिक मोतियाबिंद मरीजों की पहचान की गई है, जिन्हें उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया। इनमें उदयाचल सामाजिक संस्था, राजनांदगांव का बेस हॉस्पिटल, सूर्य नेत्रालय कबीरधाम तथा जिला चिकित्सालय कबीरधाम शामिल हैं, जहां सफल सर्जरी के माध्यम से मरीजों को दृष्टि लाभ प्रदान किया जा रहा है।

इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, जन कल्याण सामाजिक संस्थान, उदयाचल सामाजिक संस्था और चोलामंडलम का उल्लेखनीय सहयोग रहा है। सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से बैगा अंचलों में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिल रही है। नव स्थापित विजन सेंटर के माध्यम से अब क्षेत्र के लोगों को नियमित नेत्र जांच, दृष्टि परीक्षण, मोतियाबिंद की पहचान तथा आवश्यक परामर्श की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगी। इससे मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा और अनावश्यक रूप से दूर शहरों की यात्रा करने की आवश्यकता भी कम होगी।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement