Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: कवर्धा शहर में यातायात व्यवस्था दुरूस्थ करने यातायात पुलिस का बाईक पेट्रोंलिग अभियान शुरू

Admin / Sun, Jul 7, 2024 / Post views : 157

कवर्धा शहर में यातायात व्यवस्था दुरूस्थ करने यातायात पुलिस का बाईक पेट्रोंलिग अभियान शुरू


कवर्धा शहर में पेट्रोलिंग कर बेतरतीब सड़कों पर रखे सामान, नो-पार्किग में वाहन खड़ा करने वालों को दिया गया समझाईश

लोक सेवा न्यूज़ 24 सवांददाता

कवर्धा। कबीरधाम -  पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर यातायात पुलिस ने कवर्धा शहर में यातायात व्यवस्था दुरूस्थ करने, शहर के प्रमुख चौक-चौराहों के लिए बाईक पेट्रोंलिग अभियान की शुरूआत की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, श्री पुष्पेन्द्र बघेल के मार्गदर्शन में गुरूवार को स्वयं यातायात प्रभारी आरआई श्री प्रवीण खलखों एवं यातायात टीम द्वारा कवर्धा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में बाईक पेट्रोंलिग किया गया। इस दौरान मुख्य सड़कों पर वाहनों का अवैध पार्किंग और व्यवसायिक सामान फैला कर राहगीरों का आवागमन बाधित करने वालों को समझाईश दिया गया। बाईक पेट्रोंलिग के दौरान यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्यवाही भी किया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। कबीरधाम जिले में लगातार यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नागरिकों को यातायात नियमों के पालन करने जागरूक किया जा रहा है। यातायात पुलिस द्वारा नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्यवाही भी किया जा रहा है। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने नए शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व सभी स्कूल बसों का प्रारंभिक जांच कर स्कूल प्रबंधन, चालक-परिचालक को यातायात के नियमों के बारे में बताया गया है। यातायात प्रभारी श्री खलखों ने बताया कि इसके साथ ही ड्रंक ड्राइव, नाबालिकों, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, स्पीड बाइकर, मॉडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। विभिन्न भीड़-भाड़ इलाकों में किया पेट्रोलिंग, निरंतर जारी रहेगा अभियान यातायात प्रभारी श्री प्रवीण खलखों ने बताया कि बाईक पेट्रोंलिग यातायात थाना से प्रारंभ हुई जो एकता चौक, सिंगनल चौक, बस स्टैंड, गुरूनानक गेट, नवीन बाजार चौक, ठाकुर देव चौक, स्टेट बैंक, मेन बाजार, महावीर स्वामी चौक, सराफा लाईन, लोहारा नाका, परशुराम चौक, अंबेडकर चौक, गायत्री मंदिर के पास चौपाटी सहित कवर्धा शहर के विभिन्न भीड़-भाड़ इलाकों वाले जगहों में पेट्रोलिंग कर बेतरतीब सड़कों पर रखे सामान, नो-पार्किग में वाहन खड़ा करने वालों को समझाईश दिया गया। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। यातायात व्यवस्था बनाए रखना हम सबका दायित्व यातायात प्रभारी श्री प्रवीण खलखो ने कहा कि शहर में कहीं भी यातायात व्यवस्था बाधित हो तो इसकी सूचना तत्काल यातायात पुलिस को दे, ताकि सबके सहयोग से व्यवस्था को सुचारू किया जा सके। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था बनाए रखना नागरिक का भी दायित्व बनता है, नागरिक पुलिस जवानों का सहयोग करें ताकि मिलकर शहर में यातायात व्यवस्था व्यवस्थित रखी जा सके।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement