Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर कबीरधाम को मिली बड़ी पहचान, श्रीमती अदिति, सुश्री छोटी और श्री शिवकुमार चंद्रवंशी राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित

Admin / Fri, Nov 8, 2024 / Post views : 191

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर कबीरधाम को मिली बड़ी पहचान, श्रीमती अदिति, सुश्री छोटी और श्री शिवकुमार चंद्रवंशी राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दी दूरभाष पर बधाई और शुभकामनाएं, कहा जिले के लिए गर्व का विषय है

lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा, 08 नवम्बर 2024। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 24वी वर्षगांठ पर कबीरधाम जिले के अलग-अलग क्षत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले तीन विभूतियों को उत्कृष्ठ कार्य के लिए राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ द्वारा ग्राम पालीगुढ़ा निवासी श्रीमती अदिति कश्यप को महिलाओं में वीरता, शौर्य, साहस तथा आत्मबल को सशक्त बनाने के लिए वीरांगना अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरूस्कार, पंडरिया निवासी सुश्री छोटी मेहरा को पैरा एथलेटिक्स खेल क्षेत्र में गुण्डाधुर सम्मान और ग्राम कोको निवासी श्री शिवकुमार चंद्रंवशी को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरूस्कार से नवाजा गया है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जिले के तीनों नागरिकों को राज्य के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जो जिले के लिए गर्व का विषय है। इनकी उपलब्धियां दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि आपकी उपलब्धियां न केवल जिले के लिए गर्व का विषय हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं। आपके कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ जिले की पहचान को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी की मेहनत, लगन और समर्पण ने कबीरधाम जिले को एक नई पहचान दिलाई है। आपके योगदान से अन्य लोगों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। प्रशासन आपकी हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार है। यह सफलता आपकी नहीं, पूरे जिले की सफलता है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दी दूरभाष पर बधाई शुभकामनाएं राज्य अलंकरण पुरस्कार प्राप्त करने पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दूरभाष पर श्रीमती अदिति कश्यप, सुश्री छोटी मेहरा और श्री शिवकुमार चंद्रवंशी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कबीरधाम जिले को गौरवान्वित किया है। यह पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि मैं वर्तमान में झारखंड प्रवास पर हूं, लेकिन कवर्धा लौटते ही आपसे व्यक्तिगत रूप से भेंट करूंगा। आपकी इस सफलता से अन्य लोग भी प्रेरित होंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement