Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर एक युद्ध नशे के विरूद्ध कार्यक्रम का आयोजन मिशन वात्सल्य की टीम बच्चों को कर रहे हैं जागरूक

Admin / Fri, Jul 19, 2024 / Post views : 173

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर एक युद्ध नशे के विरूद्ध कार्यक्रम का आयोजन

मिशन वात्सल्य की टीम बच्चों को कर रहे हैं जागरूक

लोक सेवा न्यूज़ 24 संपादक - दिग्वेंद्र गुप्ता

कवर्धा, 19 जुलाई 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी सी. एल. भूआर्य के मार्गदर्शन में सत्यनारायण राठौर जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में मिशन वात्सल्य चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम में कवर्धा शहर के शासकीय प्राथमिक शाला अटल आवास में जाकर बच्चों को एक युद्ध नशे के विरूद्ध के बारे में जानकारी दी गई। जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री सत्यनारायण राठौर द्वारा बाल श्रमिक, अपशिष्ट पदार्थ संग्राहक, भिक्षावृत्ति में लिप्त, सड़क जैसी परिस्थितियों में निवासरत बालकों एवं मादक द्रव्यों के शिकार बालकों का चिन्हांकन एवं रेस्क्यू जागरुकता अभियान के बारे में जानकारी दी और बच्चों का चिन्हांकन किया गया। चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के परियोजना समन्वयक महेश निर्मलकर ने बताया कि चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 राष्ट्रीय इमरजेंसी 24 घंटे चलने वाली निःशुल्क फोन एवं आउटरीच सेवा है, ऐसे बच्चों के लिए जिन्हें देखभाल एवं संरक्षण की जरूरत है कोई भी अनाथ, बेसहारा, लावारिस, घुमंतू, गुमशुदा, बाल श्रम, बाल विवाह से सम्बन्धित बच्चों की सुरक्षा एवं मदद के लिए निःशुल्क नंबर 1098 पर फोन कर सकते हैं। सुपरवाइजर रामलाल पटेल के द्वारा जानकारी दिया गया कि बच्चों के चार अधिकार जीवन जीने का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, विकास का अधिकार, सहभागिता के अधिकार, के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। आरती यादव सुपरवाइजर के द्वारा बच्चों को विशेष रूप से गुड टच एवं बेड टच की जानकारी दी गई। बच्चों को बताया कि कोई भी बच्चों के शरीर को स्पर्श करता है जिसको बच्चों को गलत महसूस होता है तो मुख्य तीन उपाय तुरंत अपनाना है। सबसे पहले तुरंत बच्चों को जोर से चिल्लाना है, दूसरा तुरंत वहां से भाग जाना है, तीसरा तुरंत अपने निकट एवं विश्वास के अन्य भरोसेमंद व्यक्ति को बताना है इन तीन विशेष बातों का ध्यान रखना है। शारदा निर्मलकर सुपरवाइजर के द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में बढ़ रहे मोबाइल के उपयोग एवं दुरुपयोग के संबंध में जानकारी दिया गया यह भी बताया गया कि छात्र जीवन में हमें अनुशासन में रहना चाहिए और हम पढ़ाई करें तो अपना टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें यह जानकारी दिया गया। चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम के द्वारा कबीरधाम जिला के विभिन्न गांव में जन जागरूकता किया जा रहा है। जागरूकता कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री सत्यनारायण राठौर, प्रभारी प्रधान पाठक श्री शुशील मरावी, शिक्षक ओमकार बंजारे, महेश निर्मलकर परियोजना समन्वयक, रामलाल पटेल सुपरवाइजर, आरती यादव सुपरवाइजर, शारदा निर्मलकर सुपरवाइजर का विशेष सहयोग रहा।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement