जांजगीर चाम्पा -ऑनलाइन टोकन, पारदर्शी व्यवस्था और समय पर भुगतान ने बढ़ा : धान खरीदी तिहार किसानों के लिए खुशियों और राहत की सौगात - ऑनलाइन टोकन, पारदर्शी व्यवस्था और समय पर भुगतान ने बढ़ाया भरोसा
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Dec 30, 2025 / Post views : 164
समाचार
धान खरीदी तिहार किसानों के लिए खुशियों और राहत की सौगात - ऑनलाइन टोकन, पारदर्शी व्यवस्था और समय पर भुगतान ने बढ़ाया भरोसा
जांजगीर-चांपा 30 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन की समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है। शासन की इस किसान हितैषी व्यवस्था ने खेतों में महीनों की मेहनत करने वाले अन्नदाताओं के चेहरों पर संतोष और आत्मविश्वास की मुस्कान ला दी है। कड़ी धूप, बारिश और मौसम की अनिश्चितताओं के बीच खेतों में दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार करने वाले किसानों के लिए यह खरीदी व्यवस्था उनकी मेहनत का सच्चा सम्मान बनकर सामने आई है। जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की प्रक्रिया तेज़ी और सुव्यवस्था के साथ जारी है। ऑनलाइन व ऑफलाइन टोकन व्यवस्था, सरल प्रक्रिया और समयबद्ध भुगतान ने किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा से मुक्त किया है।
इसी क्रम में धान उपार्जन केंद्र पेंड्री में पहुँचे किसान श्री नरेश रात्रे ने 30.80 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि फसल उगाने में बीज, खाद, सिंचाई और श्रम पर काफी मेहनत व लागत आती है, ऐसे में जब उपज का सही मूल्य समय पर मिल जाता है, तो किसान का मनोबल कई गुना बढ़ जाता है। किसान श्री रात्रे ने कहा कि केंद्र में नमी परीक्षण, तौल, टोकन वितरण सहित पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित है। उन्होंने विशेष रूप से “तुंहर टोकन” मोबाइल ऐप की सराहना करते हुए बताया कि इस डिजिटल सुविधा ने भीड़, लंबी कतारों और अनावश्यक इंतजार की समस्या को पूरी तरह खत्म कर दिया है। घर बैठे ऑनलाइन टोकन बुक कर निर्धारित समय पर पहुँचते ही धान की खरीदी हो जाती है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की यह व्यवस्थ�
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन