Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: कबीरधाम जिले के पंचायत प्रतिनिधि और महिला समूह के सदस्य सहित अन्य प्रतिभागी नई दिल्ली की स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में देखेंगे परेड

Admin / Wed, Aug 14, 2024 / Post views : 153

कबीरधाम जिले के पंचायत प्रतिनिधि और महिला समूह के सदस्य सहित अन्य प्रतिभागी नई दिल्ली की स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में देखेंगे परेड

विशेष अतिथि के रूप में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों में खुशी

नोडल अधिकारियों सहित जिले के प्रतिभागी पहुंचे नई दिल्ली

lok seva news 24 bureau chief - Digvendra Gupta कवर्धा, 14 अगस्त 2024। नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कबीरधाम जिले के पंचायत प्रतिनिधियों और महिला स्व सहायता समूह सहित अन्य सदस्यों का दल विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शामिल होने के लिए जिले के प्रतिभागी नई दिल्ली पहुंच गए हैं। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों सहित पंचायत प्रतिनिधियों को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने राज्य शासन द्वारा किया गया है। नामांकित प्रतिभागी जिले का प्रतिनिधित्व नई दिल्ली के समारोह में करेंगे जो कबीरधाम जिले के लिए हर्ष का विषय है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधि अंतर्गत श्रीमती सुमिता साहू सरपंच ग्राम पंचायत छोटूपारा जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा और श्रीमती दुखिया बाई पटेल सरपंच ग्राम पंचायत बीरूटोला जनपद पंचायत कवर्धा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हो रही है। इसी तरह से महिला स्व सहायता समूह के सदस्य श्रीमती गौरी देवी साहू जय मां संतोषी स्व सहायता समूह ग्राम बरमूडा जनपद पंचायत कवर्धा शामिल हो रही है। समूह द्वारा आटा चक्की मछली पालन एवं मिनी राइस मिल का व्यवसाय किया जाता है जिसमें सालाना 1 लाख 55 हजार रुपए से अधिक की आमदनी समूह के सदस्यों को होती है। साथ ही कबीरधाम जिले के आकांक्षी विकासखंड बोडला में 40 अलग-अलग पैमानों पर हुए उल्लेखनीय कार्यों के लाभार्थी श्री श्याम रतन एवं उनकी पत्नी श्रीमती श्यामा बाई ग्राम पंचायत रहेंगी जनपद पंचायत बोड़ला भी विशेष अतिथि के रूप में नई दिल्ली स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हो रहे है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थी एवं पंचायत प्रतिनिधियों के दल को जिले एवं राज्य से ले जाने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सभी प्रतिभागी विशेष आमंत्रित अतिथियों के रूप में राष्ट्र के पर्व में शामिल होंगे। प्रतिभागियों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement