Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - आरोपी भूपेन्द्र मण्डावी गिरफ्तार, चोरी की वाहन बरामद ज : पीकअप वाहन चोरी का खुलासा, आरोपी भूपेन्द्र मण्डावी गिरफ्तार, चोरी की वाहन बरामद

प्रेस विज्ञप्ति

कबीरधाम पुलिस

पीकअप वाहन चोरी का खुलासा, आरोपी भूपेन्द्र मण्डावी गिरफ्तार, चोरी की वाहन बरामद

जिला कबीरधाम

दिनांक 28.03.2026

कबीरधाम पुलिस द्वारा उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप पीकअप वाहन चोरी के मामले में त्वरित सफलता प्राप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई वाहन बरामद की गई है।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा कृष्ण कुमार चन्द्राकर के दिशा-निर्देशन में थाना स. लोहारा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 26.03.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 25.03.2026 की रात्रि लगभग 08:00 बजे उसने अपनी पीकअप वाहन क्रमांक CG07CA2263 को प्रतिदिन की भांति पेट्रोल पंप बिडोरा के पास खड़ी की थी। रात्रि 08:00 बजे से लेकर दिनांक 26.03.2026 के प्रातः 06:00 बजे के मध्य अज्ञात चोर द्वारा उक्त वाहन को चोरी कर लिया गया। वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 1,50,000 रुपये बताई गई।

रिपोर्ट पर थाना स. लोहारा में अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच, पतासाजी एवं सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया।

पुलिस टीम के सतत प्रयासों से बानो जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखी गई चोरी की पीकअप वाहन क्रमांक CG07CA2263 को बरामद किया गया तथा आरोपी भूपेन्द्र मण्डावी पिता दूरदेशी मण्डावी, उम्र 35 वर्ष, निवासी बिडोरा थाना स. लोहारा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई वाहन एवं घटना में प्रयुक्त डुप्लीकेट चाबी को भी जप्त किया गया।

प्रकरण में विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक बलदाऊ भट्ट, प्रधान आरक्षक शमशेर अली, प्रधान आरक्षक अनिल साहू, आरक्षक बलराम, आरक्षक चरण पटेल, आरक्षक तुषांत साहू एवं सीसीटीएनएस ऑपरेटर रवि जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराधों की रोकथाम में सहयोग मिल सके।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement