: कवर्धा में पावर लिफ्टिंग चैंपियन शीप का आयोजन 10 नवंबर को
Admin / Fri, Nov 8, 2024 / Post views : 200
कवर्धा में पावर लिफ्टिंग चैंपियन शीप का आयोजन 10 नवंबर को
lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा, 08 नवम्बर 2024। छत्तीसगढ़, कवर्धा पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन और भारत हेल्थ क्लब जीम के तत्वाधान में 10 नवंबर को एक दिवसीय पावर लिफ्टिंग चैंपियन शीप का आयोजन किया जाएगा। पावर लिफ्टिंग चैंपियन शीप के शुभारंभ में नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति श्री उमंग पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि श्री कृष्णा साहू, श्री राकेश वैष्णव, श्री मुरली मनोहर वैष्णव, श्री हरिशचंद डड़सेना, श्री शशिकांत शुक्ला करेगे। समापन समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, अध्यक्षता पावर लिफ्टिंग एशोशिएशन के अध्यक्ष श्री दिनेश चंद्रवंशी, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह और डीएफओं श्री शशिकुमार सिंह शामिल हांगे। पावर लिफ्टिंग चैंपियन शीप में पंडरिया, बोड़ला, लोहारा, रेंगाखार, पिपरिया सहित जिले के लगभग 100 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन