Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: कवर्धा में महिला स्वावलंबन को बढ़ावा : 96 महिलाओं को मिली सिलाई मशीन, महिलाओं ने जताया आभार

Admin / Wed, Dec 4, 2024 / Post views : 193

कवर्धा में महिला स्वावलंबन को बढ़ावा : 96 महिलाओं को मिली सिलाई मशीन, महिलाओं ने जताया आभार

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 96 महिला हितग्राहियों को सिलाई मशीन वितरण किया

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा, 04 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुसाय के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ सरकार महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में कवर्धा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में 96 महिला हितग्राहियों को सिलाई मशीन वितरित की गई। यह पहल महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कार्यक्रम में पुष्पा पटेल, बबली पटेल, रेखा मानिकपुरी, लक्ष्मी पांडे, शैल राजपूत, संगीता ठाकुर, उतरा बंजारे, रानू यादव, निर्मला विश्वकर्मा, सानु जोशी, मारिया बेगम, शकुंतला ध्रुवे, परघनीय राजपूत, दैन्ती पटेल, सतरूपा ध्रुवे सहित 96 महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान की गई। ये महिलाएं अब इस नई सुविधा का उपयोग कर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगी। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने महिलाओं से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव की सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सिलाई मशीन वितरण केवल एक साधन नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में पहला कदम है। हमारा मानना है कि महिलाएं किसी भी समाज की रीढ़ होती हैं। जब महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी, तो उनका परिवार, उनका समाज और पूरा राज्य सशक्त होगा। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना केवल आर्थिक सहायता देना नहीं है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना और उन्हें उनके कौशल के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास है। यह सिलाई मशीन न केवल रोजगार का जरिया बनेगी, बल्कि यह उन महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी होगी, जो अपने परिवार और समाज के लिए योगदान देना चाहती हैं।

सिलाई मशीन पाने वाली महिलाओं ने इस पहल को एक नई शुरुआत बताया

रेखा मानिकपुरी ने कहा कि मेरे पास हमेशा से सिलाई-कढ़ाई का हुनर था, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण इसे शुरू नहीं कर पाई। अब इस मशीन की मदद से मैं अपने परिवार की आर्थिक मदद कर सकूंगी। संगीता ठाकुर ने कहा कि यह मशीन मेरे लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है। इससे मुझे न केवल स्वरोजगार मिलेगा, बल्कि मैं अपने बच्चों की शिक्षा के लिए भी बेहतर सहयोग कर पाऊंगी।“ उतरा बंजारे ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि सिलाई मशीन मिलने से अब मुझे गांव में रोजगार का मौका मिलेगा। मैं अपने काम से अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करूंगी। शैल राजपूत बताती है कि यह मशीन मेरे जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी। अब मैं दूसरों के कपड़े सिलकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हूं।

महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

सिलाई मशीन वितरण के साथ-साथ महिलाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में उन्हें आधुनिक सिलाई तकनीकों और डिजाइनिंग की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अपने कार्य को अधिक पेशेवर तरीके से कर सकें।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई शुरुआत

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भी हिस्सा लिया। सभी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि उन्हें समाज में एक सशक्त भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित करेगी। महिलाओं ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह सिलाई मशीन उनके जीवन को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement