Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ -जिलें में 01 अप्रैल से राजस्व पखवाड़ा का होगा आयोजन : जिले के ग्राम पंचायतों सहित सभी तहसील कार्यालय मुख्यालयों में होगा राजस्व पखवाड़ा 3 चरणों में होगा राजस्व पखवाड़ा, समस्या

जिलें में 01 अप्रैल से राजस्व पखवाड़ा का होगा आयोजन

जिले के ग्राम पंचायतों सहित सभी तहसील कार्यालय मुख्यालयों में होगा राजस्व पखवाड़ा

3 चरणों में होगा राजस्व पखवाड़ा, समस्याओं का किया जाएगा निराकरण

कवर्धा, 30 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप कबीरधाम जिले में राजस्व पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राजस्व पखवाड़ा शिविर 3 चरणों में किया जाएगा पहला 01 अप्रैल से 15 अप्रैल, दूसरा 04 मई से 18 मई और तीसरा चरण 01 जून से 15 जून तक आयोजित होगा। इस राजस्व पखवाड़ा में कबीरधाम जिले में सभी 8 तहसीलों अंतर्गत पटवारी हल्के एवं उनके अधीन आने वाले ग्राम पंचायतांे में राजस्व शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें तहसील मुख्यालय भी शामिल है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिले के सभी तहसील के अतंर्गत राजस्व पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत राजस्व शिविर के लिए ग्राम पंचायतों का चिन्हांकन कर लिया गया है। उन्होंने सभी एसडीएम को राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों से लभांन्वित ग्रामों के किसानों को राजस्व शिविर की जानकारी देने और संबंधित कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने के भी निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को राजस्व शिविर के आयोजन की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि राज्य शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राजस्व पखवाड़ा शिविर 3 चरणों में किया जाएगा पहला 01 अप्रैल से 15 अप्रैल, दूसरा 04 मई से 18 मई और तीसरा चरण 01 जून से 15 जून तक आयोजन किया जाएगा। इसके अतर्गत तहसील मुख्यालय सहित पटवारी हल्के एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों का चयन राजस्व शिविर के आयोजन के लिए किया गया है। इस राजस्व पखवाड़ा में राजस्व संबंधित समस्याओं का आवेदन लिए जाएंगे। शिविर में राजस्व से जुड़े प्रकरणों का निराकरण यथा विवादित नामांतरण, बंटवारा, विवादित नामातंरण, बंटवारा, सीमांकन, ऋण पुस्तिका प्रदान करना, नक्शा, अद्यतन, बटांकन, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, डिजिटल हस्ताक्षर करना, आधार नंबर एकत्र करना, मोबाईल नम्बर एकत्र करना, अभिलेख शुद्धता, त्रृटि सुधार के आवेदन, व्यपवर्तन, स्वामित्व योजना से संबंधित कार्य, कोटवारी भूमि के विक्रय की जानकारी, सहित समस्त राजस्व संबंधी प्रकरणों का आवेदन प्राप्त करना एवं निराकरण किया जाएगा।

तहसीलवार राजस्व पखवाड़ा की जानकारी

पहला चरण में शिविर

तहसील कवर्धा अंतर्गत 01 अप्रैल को खड़ौदाखुर्द, 06 अप्रैल को जरती, 09 अप्रैल को तहसील कार्यालय कवर्धा, 15 को धमकी में राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा। तहसील पिपरिया अंतर्गत 01 अप्रैल को कोठार, 06 को गांगपुर, 8 को धनौरा, 10 को चचेड़ी, 15 को दशरंगपुर, रेंगाखार तहतसल अंतर्गत 8 को धानीखुंटा और 18 को डोंगरिया में राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा।

दूसरा चरण में शिविर

तहसील कवर्धा अंतर्गत 04 मई को रवेली, 08 मई को नेवारी, 14 मई को भागूटोला, 18 मई को बम्हनी, पिपरिया तहसील अंतर्गत 04 मई को बिरकोना, 08 मई को मक्के, 14 मई को मरका, 18 मई को सोनपुरी, सहसपुर लोहारा तहसील अंतर्गत 04 मई को उड़ियाकला, 07 मई को भिंभौरी, 11 मई को सिंघनगढ़, 14 मई को बा. चारभाठा, 18 मई को गौरमाटी, कुण्डा तहसील अंतर्गत 04 मई को सोढ़ा, 08 मई को बोड़तराखुर्द, 14 मई को गिरधारी कांपा, 18 मई को सैहामालगी, कुकदूर तहसील अंतर्गत 04 मई को नउर, 11 मई को देवसरा, पंडरिया तहसील अंतर्गत 04 मई को कामठी, 07 मई को उदका 11 मई को कोड़ापुरी, 13 और 15 मई को तहसील कार्यालय पंडरिया, 18 मई को नगर पंचायत पाण्डातराई, बोड़ला तहसील अंतर्गत 04 मई को तरेगांव जंगल, 07 मई को कबराटोला, 11 मई को नेउरगांवकला, 13 मई को राजानवागांव, 18 मई बहनाखोदरा, रंेगाखार तहसील अंतर्गत 04 मई को बम्हनी, 11 मई को रंेगाखार कला और 18 मई को मिनमिनिया जंगल में राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा।

तीसरा चरण में शिविर

तहसील कवर्धा अंतर्गत 01 जून को जेवड़नखुर्द, 08 जून को रवेली, 15 जून को छिरहा, पिपरिया तहसील अंतर्गत 01 जून को तहसील कार्यालय पिपरिया, 04 जून को खैरझिटी, 08 जून को धौराबंद, 11 जून को नगर पंचायत इंदौरी, 15 जून को कोसमंदा, सहसपुर लोहारा तहसील अंतर्गत अंतर्गत 01 जून को तहसील कार्यालय सहसपुर लोहारा, 04 जून को सिल्हाटी, 08 जून को रणवीरपुर, 11 जून को दानीघटोली, 15 जून को गोरखपुर, कुण्डा तहसील अंतर्गत 01 जून को भगतपुर, 08 जून को महली, 15 जून को डोंगरियाखुर्द, कुकदूर तहसील अंतर्गत 01 जून को पोलमी, पंडरिया तहसील अंतर्गत 01 जून को कोदवागोड़ान, 04 जून को कांपादाह, 11 जून को रमतला, 15 जून को पाढ़ी, बोड़ला तहसील अंतर्गत 01 जून को बैजलपुर, 04 जून को सारंगपुरकला, 11 जून को तहसील कार्यालय बोड़ला, 15 जून को खैरबनाकला, रेंगाखार तहसील अंतर्गत 01 जून को झलमला और 15 जून को उसरवाही में राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाया जाएगा।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement