Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुल हक ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण

Admin / Wed, Jul 3, 2024 / Post views : 166

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुल हक ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण


सचिव ने हितग्राहियों को मिल रही सुविधाएं और कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन कर अधिकारियों को दिए निर्देश

लोक सेवा न्यूज़ 24 सवांददाता
कवर्धा, 03 जुलाई 2024। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुल हक ने आज कबीरधाम जिला विकासखण्ड बोडला के ग्राम भवरटोक, थावरझोल, कटगो, डोंगईटोला एवं चिमरा में संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। सचिव श्री अब्दुलहक ने प्रमुख अभियंता श्री एमएल अग्रवाल, मुख्य अभियंता श्री राजेश गुप्ता के साथ जिले में चल रहे जल जीवन मिशन के तहत लोगों को मिल रही सुविधाएं और कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन कर अधिकारियों को निर्देश दिए। सचिव श्री अब्दुल हक ने निरीक्षण के बाद विकासखंड बोड़ला में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक भी ली। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने केन्द्र तथा राज्य शासन की प्राथमिकता में शामिल जल जीवन मिशन के प्रगति एवं योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सचिव श्री अब्दुलहक ने जल जीवन मिशन के तहत अब तक हुए कार्यों की प्रगति, हितग्राहियों की संख्या और पानी टंकी की क्षमता की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों के घरों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन गांव, गरीब एवं आमलोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूरी सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बोड़ला विकासखण्ड के सोलर आधारित योजना ग्राम भवरटोक एवं थावरझोल में योजनांतर्गत उपलब्ध कराए गए नल कनेक्शन आदि की जानकारी ली। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जल जीवन मिशन के तहत जिले में किए गए कार्यों सहित प्रगतिरत कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 958 ग्रामों में कार्य प्रारंभ किया गया है। इनमें 643 ग्रामों में जल प्रदाय किया जा रहा है और 164 ग्रामों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता श्री जे. पी. गोंड, सहायक अभियंता बोड़ला श्री जी. पी. ठाकुर सहित विभाग के सहायक अभियंता, उप अभियंता, जिला समन्वयक, आईएसए, टीपीआई उपस्थित थे। कार्यपालन अभियंता श्री जे. पी. गोंड ने बताया कि रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना के अंतर्गत ग्राम चिमरा में लगभग सभी घरो में कनेक्शन कार्य पूर्ण कर लिए गए है। उन्होंने बताया कि योजना अंतर्गत बने पानी टंकी से ग्राम के सभी घरों में पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित किया जा रहा है। जल जीवन मिशन योजना के उद्देश्य के अनुरूप सभी घरों में नल कनेक्शन प्रदान करने के लिए विभागीय अमले द्वारा पूरी सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। ग्रामवार सर्वे कराकर छूटे हुए घरों में भी नल कनेक्शन के साथ स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने बेहतर कार्ययोजना के साथ काम किया जा रहा है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement