: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा डी.आर.जी. के अधिकारी/ जवानों का बैठक लेकर सुरक्षा संबंधी दिया गया आवश्यक निर्देश। सर्चिंग के दौरान उपयोग में आने वाले आवश्यक वस्तुओं का किया गया वितरण।
Admin / Thu, Aug 29, 2024 / Post views : 141
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा डी.आर.जी. के अधिकारी/ जवानों का बैठक लेकर सुरक्षा संबंधी दिया गया आवश्यक निर्देश।
सर्चिंग के दौरान उपयोग में आने वाले आवश्यक वस्तुओं का किया गया वितरण।
lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta
कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल तथा उप. पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर द्वारा आज दिनांक-29.08.2024 को कबीरधाम पुलिस (डी.आर.जी.) के अधिकारी/जवानों का बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिया। उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल द्वारा कबीरधाम पुलिस के डी.आर.जी. में तैनात अधिकारी/जवानों से क्रमवार पूर्ण परिचय लेते हुए किसी भी प्रकार की समस्या हो तो बेझिझक होकर बताने कहा गया। जिसके पश्चात डी.आर.जी. में तैनात अधिकारी जवानों के जिम्मेदारियों को बहुत ही महत्वपूर्ण बताते हुए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना किया गया। नक्सलवाद के खिलाफ लगातार चालए जा रहे अभियान में डी.आर.जी.का सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है, यही वजह है कि आज नक्सलवाद जिले में खात्मे की ओर है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर डी.आर.जी. में स्थानीय पुलिस जवानों को शामिल किया गया है। जिन्हें इलाके की पूरी जानकारी है, साथ ही आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली भी इसका हिस्सा बन कर जवानों के कंधे से कंधा मिलाकर नक्सलवाद को खत्म करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिले में वी.वी.आई.पी., वी.आई.पी मोमेंट के दौरान विशेष ध्यान रखने वाली महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उपस्थित समस्त डीआरजी के अधिकारी जवानों को सर्चिंग के दौरान उपयोग में आने वाले आवश्यक वस्तुओं को प्रदान किया गया। इस अवसर पर उप. पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर, सहायक उप. निरीक्षक उदल मरकाम, सहायक उप. निरीक्षक संजीव तिवारी, एवं डी.आर.जी. के अन्य अधिकारी जवान अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन