Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: सरकार की योजनाओं और नीतियों का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करना– उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

Admin / Sat, Sep 7, 2024 / Post views : 149

सरकार की योजनाओं और नीतियों का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करना– उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम नवागांव में पटेल भोयारा मरार सामाजिक भवन का किया लोकार्पण

उपमुख्यमंत्री ने सामुदायिक शौचालय, बोर खनन, मंच निर्माण और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 21 लाख रुपए की घोषणा की

lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta

कवर्धा, 7 सितंबर 2024। छत्तीसगढ़ की सरकार समाज को आगे बढ़ाने लगातार कार्य कर रही है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम नवागांव में पटेल भोयारा मरार सामाजिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने सामाजिक भवन निर्माण के लिए समाज को बधाई और शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री ने सामुदायिक शौचालय के लिए 7 लाख और बोर खनन, ग्राम नवागांव में शीतला मंदिर के पास मंच निर्माण के लिए 4 लाख और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि पटेल समाज द्वारा एक जुटता से बनाया गया यह सामाजिक भवन समाज की एकता को प्रदर्शित करता है। छत्तीसगढ में समाज सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार की योजनाओं और नीतियों का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करना है। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक भवनों और अन्य विकासात्मक परियोजनाओं के माध्यम से समाज के उत्थान और समृद्धि को सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समाज का एक सामाजिक भवन होना चाहिए। इससे समाज के नागरिकों को विभिन्न आयोजनों के लिए एक स्थिर स्थान उपलब्ध रहेगा और वे अनेक कार्यक्रम यहां आयोजित कर सकेंगे। सामाजिक भवन समाज की सामाजिक उन्नति के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह एक ऐसा स्थान प्रदान करता है जहां लोग मिल सकते हैं, संवाद कर सकते हैं और सामूहिक प्रयासों के लिए एकजुट हो सकते हैं। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि गांव को नशा से मुक्त करने के लिए नशा मुक्ति अभियान चलाया जाना चाहिए जिसमे समाज की भागीदारी बनी रहे। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़कर नशामुक्त समाज की दिशा में प्रयास करें। नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि समाज के विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है। इसलिए, सभी को एकजुट होकर इस समस्या का समाधान करना चाहिए ताकि गांव का हर नागरिक स्वस्थ और सशक्त बन सके। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, जनपद सदस्य श्री रवि राजपूत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य परदेशी पटेल, श्री सोहन सिवोपसक, श्री योगेश साहू, श्री ईश्वरी साहू सहित जनप्रतिनिधि, नागरिकगण उपस्थित थे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement