Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

जांजगीर चाम्पा - 77 वां गणतंत्रता दिवस एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समार : अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा अकलतरा में धूमधाम से मनाया गया देश का 77 वां गणतंत्रता दिवस एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा अकलतरा में धूमधाम से मनाया गया देश का 77 वां गणतंत्रता दिवस एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

26 जनवरी 2026 सोमवार को अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा अकलतरा में संस्था के संस्थापक परम पूज्य श्री कापालिक धर्मरक्षित राम जी के आशीर्वाद एवं अध्यक्ष श्री गोपाल राम जी तथा प्राचार्या श्रीमती अंजली दीक्षित के कुशल निर्देशन में देश का 77 वां गणतंत्रता दिवस एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सीएमओ जांजगीर चांपा नगर निगम श्री परमानंद पटनायक जी एवं उनकी पत्नी विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अमरनाथ पांडे जी अधिवक्ता हाई कोर्ट बिलासपुर एवं श्री चितरंजन सिंह जी विद्यालय समिति के सदस्य एवं पूर्व प्राचार्य ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि तथा अध्यक्ष श्री गोपाल राम जी का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। अध्यक्ष श्री गोपाल राम जी, प्राचार्या श्रीमती अंजली दीक्षित एवं अतिथियों के द्वारा देश के स्वतंत्रता सेनानियों, भारत माता, अघोरेश्वर महाप्रभु भगवान राम, मां मैत्रायणी, भगवान दत्तात्रेय एवं अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न किया गया। श्रीमती अंजली दीक्षित के द्वारा पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर अतिथियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों के स्वागत में शाला शिक्षिका श्रीमती ममता साहू, दिव्या गंधर्व, भू नंदिनी देशमुख, शशि बरेठ एवं दीप्ति साहू के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि श्री परमानंद पटनायक जी के द्वारा गणतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विशेष उद्बोधन प्राप्त हुआ तथा देश की गरिमा एवं गौरव को बढ़ाने हेतु विद्यार्थियों को उत्साहित किया गया एवं संविधान के महत्व को समझाया गया। इस अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा ग्यारहवीं का छात्र जयप्रकाश साहू के द्वारा अंग्रेजी भाषा में ओजस्वी भाषण दिया गया। देश भक्ति गीत पर शाला के छात्राओं द्वारा सुंदर नृत्य एवं अभिनय प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने अपने अभिनय के द्वारा पुलवामा अटैक को विषय बनाकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं मिशन सिंदूर के अभिनय द्वारा महिला शक्ति का उद्घोष किया। तत्पश्चात शाला के अध्यक्ष श्री गोपाल राम जी के द्वारा गणतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विचार व्यक्त किया गया एवं पूर्व प्राचार्य श्री चितरंजन सिंह के द्वारा बच्चों को देशभक्ति की राह पर चलने के लिए उत्साहित किया। गणतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर विद्यार्थियों को उनके वर्ष भर के क्रियाकलापों एवं बेहतर प्रदर्शन हेतु वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन भी किया गया । इस समारोह में बच्चों को उनके मानसिक, शारीरिक, सांस्कृतिक, सामाजिक सभी पक्षों को निखारने एवं एक सुयोग्य नागरिक बनाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन इस शाला प्रांगण में करवाया जाता रहा है और बच्चों को उत्साहित करने हेतु उनके अच्छे प्रदर्शन पर उन्हें वार्षिक पुरस्कार के द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही शाला के हर निर्णय पर सहयोगात्मक पक्ष हेतु अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। प्राचार्या श्रीमती अंजली दीक्षित के द्वारा कार्यक्रम को सफल एवं सुचारु बनाने के लिए अतिथियों के सम्मान में धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थी स्नेहा सिंह एवं प्रखर सिंह के द्वारा किया गया एवं कुणाल पटेल के द्वारा साउंड सर्विस का संचालन कुशलता पूर्वक किया गया। गणतंत्रता दिवस का यह 77 वां वर्षगांठ को सफल बनाने में कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, क्षेत्र वासियों ,समस्त शिक्षकगण एवं शाला कर्मचारियों का सहयोग प्रशंसनीय रहा।

PANNA LAL SAHU

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement