Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: अमरकंटक से 150 किलोमीटर पदयात्रा कर पहली जत्था पहुंची कवर्धा, पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारी-जवान, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों ने किया भव्य स्वागत

Admin / Fri, Jul 26, 2024 / Post views : 187

अमरकंटक से 150 किलोमीटर पदयात्रा कर पहली जत्था पहुंची कवर्धा, पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारी-जवान, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों ने किया भव्य स्वागत

पुलिस के अधिकारी-जवान, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों ने हर्षोल्लास के वातावरण में बोल बंम, बंम बोल के नारे लगाते हुए यात्रा को आगे बढ़ाया गया

लोक सेवा न्यूज़ 24 संपादक - दिग्वेंद्र गुप्ता कवर्धा, 26 जुलाई 2024। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के आह्वान पर आज कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश के अमरकंटक से मां नर्मदा का जल लेकर पहाड़ी और पथरिली जंगलों के रास्तों से 150 किलोमीटर पदयात्रा कर पहली जत्था शिव-शक्ति बोल बंम समिति कवर्धा पहुंचने पर महाराणा प्रताप शौर्य भवन के सामने कांवड़ियो का आरती उतार कर, पुष्प की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। यहां उपस्थित पुलिस के अधिकारी-जवान, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों ने हर्षोल्लास के वातावरण में बोल बंम, बंम बोल के नारे लगाते हुए यात्रा को आगे बढ़ाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी, श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री मनिराम साहू सहित जिले के डी.आर.जी. रक्षित केंद्र, यातायात के अधिकारी जवानों द्वारा उपस्थित होकर कंवड़ियो का आरती उतार कर पुष्प की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। जिला बोल बंम समन्वय समिति के सदस्य श्री सुधीर केशरवानी, श्री दौवा गुप्ता, श्री निशांत झा ने बताया कि भगवान महादेव का प्रिय सावन महीना 22 जुलाई से शुरू हो चुका है। सावन शुरू होने के साथ ही कांवड़ियों का जत्था भी अपने गन्तव्य स्थान के लिए निकल चुका है। चारों दिशाएं हर-हर महादेव के नारों से गुंजायमान हैं। इस बीच कांवडियों, भोले-भक्तों का हर जगह फूल-माला के साथ स्वागत भी किया जा रहा है। जिला बोल बंम समन्वय समिति, पुलिस प्रशासन से लेकर जिले के नागरिकगण कावंडियों की सेवा में लगे हैं। कांवडियां एमपी के अमरकंटक से मां नर्मदा की जल लेकर पहाड़ी और पथरिली जंगलों की रास्तों से छत्तीसगढ़ के कबीरधाम स्थित प्रसिद्ध पुरातत्व, पर्यटन, जनआस्था के केन्द्र एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर, बूढ़ा महादेव और डोंगरियां के जलेश्वर दादा में जलाभिषेक कर रहें है।

82 कांवडियों, पदयात्रियों का किया प्राथमिक उपचार

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर कावड़ियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य की दृष्टि से स्वास्थ्य अमलों की ड्यूटी लगाई

गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कांवडियों को सेवा प्रदान कर कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम 25 जुलाई की रात्रि ग्राम पोलमी, कूकदूर में कांवडियों के रात्रि विश्राम स्थान पर पहुंचकर 82 पदयात्रियों को सेवा प्रदान की। कांवडियों पदयात्रियों का बीपी, सुगर, सहित समान्य जांच, मरहम-पट्टी कर उपचार किया। इसके साथ ही जिला बोल बंम समन्वय समिति द्वारा कांवडियों की मूलभूत सुविधाओं, जैसे उनके ठहरने की व्यवस्था, भोजन, उनके प्राथमिक स्वास्थ्य की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement