: जवानों की जान की परवाह नहीं : 19 मजदूरों के मौत के बाद भी नहीं जगा कवर्धा पुलिस प्रशासन सुरक्षा कर्मियों को पिकअप वाहन में ठूस ठूस कर करा रहे है ड्यूटी
Admin / Fri, May 24, 2024 / Post views : 212
जवानों की जान की परवाह नहीं : 19 मजदूरों के मौत के बाद भी नहीं जगा कवर्धा पुलिस प्रशासन सुरक्षा कर्मियों को पिकअप वाहन में ठूस ठूस कर करा रहे है ड्यूटी.
लोक सेवा न्यूज़ 24 सवांददाता कवर्धा May 24, 2024// जिले में पिकअप हादसे के बाद पुलिस जहां एक ओर पिकअप गाड़ियों में सवार लोगों पर कार्रवाई कर अब वाहवाही लूट रही है. वहीं पुलिस के जवान हमेशा इसी तरीके से मालवाहक गाड़ी में एक जगह से दूसरी जगह जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं, क्या पुलिस के इन जवानों की जान की परवाह शासन-प्रशासन को नहीं है.
दरअसला सेमरहा गांव में पिकअप में सवार होकर तेंदूपत्ता तोड़ने गए 19 मजदूरों की सड़क हादसे में मौत हो गई. वहीं इसी गांव में जवान ड्यूटी के लिए पिकअप में सवार होकर पहुंचे हैं. चिंता की बात तो तब है जब हमने इस गाड़ी का पेपर चेक किया तो हमें पता चला कि जिस गाड़ी पर ये जवान सवार हैं उस गाड़ी का बीमा लगभग 1 साल पहले ही एक्सपायर हो गया है.
एक तरफ घटना के बाद पुलिस प्रशासन, परिवाहन विभाग की टीम ने जिले के सीमावर्ती क्षेत्र और शहरों में पिकअप वाहन में सवार ढो रहे उन गाड़ियों पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन जवान जब ड्यूटी में जाते हैं और आते हैं तो इन्ही पिकअप में सवार होकर आ जा रहे हैं. यानी जवानों की जान की कीमत शासन-प्रशासन को नहीं है.
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन