जांजगीर चाम्पा -कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में खनिज विभाग : खनिज ऑनलाइन 2.0 पोर्टल पर पट्टेदारों एवं हितधारकों का प्रशिक्षण संपन्न
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Jan 16, 2026 / Post views : 169
समाचार
खनिज ऑनलाइन 2.0 पोर्टल पर पट्टेदारों एवं हितधारकों का प्रशिक्षण संपन्न
जांजगीर-चांपा 16 जनवरी 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में खनिज विभाग द्वारा खनिज ऑनलाईन 2.0 पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उपयोग के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला खनिज अधिकारी, समस्त पट्टेदार, संबंधित हितधारक सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में नवीन पोर्टल खनिज ऑनलाईन 2.0 के कार्यप्रणाली, उपयोगिता तथा उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न मॉड्यूल्स, डिजिटल प्रक्रिया, स्वीकृति प्रबंधन, रिपोर्टिंग प्रणाली एवं पारदर्शिता के उपायों की व्यावहारिक जानकारी को बताया गया। कलेक्टर ने कहा कि पोर्टल के माध्यम से खनन कार्यों की निगरानी, राजस्व संग्रह, अवैध खनन पर नियंत्रण तथा डिजिटल पारदर्शिता को और अधिक मजबूती मिलेगी। कलेक्टर ने 20 जनवरी तक सभी गौण खनिज खदानों को ऑनबोर्ड करने के दिए निर्देश। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि खनिज ऑनलाइन 2.0 पोर्टल के प्रभावी संचालन हेतु समय-समय पर और भी प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन