: पुरानी पेंशन योजनांतर्गत ईडब्लूआर और ईआरएम प्रकरण के त्वरित निराकरण करने के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित
Admin / Fri, Aug 16, 2024 / Post views : 158
पुरानी पेंशन योजनांतर्गत ईडब्लूआर और ईआरएम प्रकरण के त्वरित निराकरण करने के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित
कवर्धा, 16 अगस्त 2024। संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन दुर्ग के निर्देशानुसार जिला कोषालय अधिकारी श्री मिर्जा इश्तियक अहमद बेग द्वारा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया। प्रशिक्षण में पुरानी पेंशन योजना का विकल्प प्रस्तुत करने वाले मृत, सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को परिवार पेंशन, पेंशन प्रदान किए जाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग द्वारा जारी वित्त निर्देश में दिए गए निर्देशानुसार पुरानी पेंशन योजनांतर्गत ईडब्लूआर और ईआरएम प्रक्रिया के संबंध में जिले के सर्व आहरण एवं संवितरण अधिकारीयों को जिला कोषालय अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण प्रदाय किया गया।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन