कवर्धा न्यूज़ - जिले में ओवरलोडिंग और परमिट उल्लंघन पर परिवहन विभाग की : परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड मालवाहन और क्षमता से अधिक सवारी वाहनों पर की गई कार्रवाई, 1 लाख 90 हजार 500 रूपए जुर्माना
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Jan 8, 2026 / Post views : 526
परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड मालवाहन और क्षमता से अधिक सवारी वाहनों पर की गई कार्रवाई, 1 लाख 90 हजार 500 रूपए जुर्माना
जिले में ओवरलोडिंग और परमिट उल्लंघन पर परिवहन विभाग की कार्यवाही
कवर्धा, 08 जनवरी 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर परिवहन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग के दुर्ग उड़नदस्ता दल द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व दुर्ग के उप निरीक्षक श्री ओमकांत मिश्रा ने किया।
जिला परिवहन अधिकारी श्री एमएल साहू ने बताया कि अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए 05 ओवरलोड मालवाहन वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिन पर 1,72,000 का जुर्माना मोटरयान अधिनियम के तहत लगाया गया। 10 बसें, जो निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी परिवहन कर परमिट शर्तों का उल्लंघन कर रही थीं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करते हुए 18,500 का जुर्माना लगाया गया।
उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग एवं परमिट उल्लंघन न केवल सड़क सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि इससे दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ती है। जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि जिले में सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसे निरंतर चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे।

https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status
आवेदन की स्थिति:
आप आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर अपना मोबाइल नंबर या हितग्राही क्रमांक डालकर आवेदन और भुगतान की स्थिति जाँच सकती हैं.
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन