Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत समनापुर में सांसद श्री संतोष पांडे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट सहित जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण किया

Admin / Thu, Aug 22, 2024 / Post views : 219

एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत समनापुर में सांसद श्री संतोष पांडे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट सहित जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण किया

महात्मा गांधी नरेगा योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

प्रकृति को हरा-भरा बनाने लगातार चल रहा वृक्षारोपण अभियान

लोक सेवा न्यूज़ 24 संपादक - दिग्वेंद्र गुप्ता

कवर्धा 22 अगस्त 2024। एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत कवर्धा के ग्राम पंचायत समनापुर में आज वृहद पैमाने पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद लोकसभा क्षेत्र राजनंदगांव श्री संतोष पांडे, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती सुशीला भट्ट, अध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा श्रीमती इंद्राणी चंद्रवंशी, सदस्य जिला पंचायत श्री राम कुमार भट्ट, श्री दिनेश चंद्रवंशी, श्री संतोष पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप कुमार अग्रवाल सहित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत स्व सहायता समूह की दीदियों ने बड़ी संख्या में पौधरोपण किया। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने पौधरोपण कर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने पृथ्वी को हरा-भरा रखने पौधे लगाए तथा इसके देख-रेख का संकल्प ले जिससे पौधे बड़े होकर हम सब के लिए जीवनदाई बने। सांसद श्री पांडे ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस से पूरे देश में पौधरोपण का अभियान निरंतर चल रहा है। यहा खुशी का विषय है कि हमारे कबीरधाम जिले में भी लगातार पौधरोपण अभियान हो रहा है जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी मिल रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट ने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम में हम सभी की भागीदारी आवश्यक है। जिससे कि आने वाले हमारे पीढ़ियों को बेहतर प्रकृति का तोहफा देते हुए वातावरण और बेहतर किया जा सके। पौधरोपण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि आज केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा असोला भट्टी वाईल्ड लाईफ सेचुरी तुगलकाबाद नई दिल्ली से एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष में ग्राम पंचायत समनापुर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर वृक्षारोपण करते हुए प्रकृति को हरा-भरा बनाने के लिए आह्वान किया गया तथा ग्रामीणों को प्रेरित किया गया कि सभी इस अभियान का हिस्सा बनकर पौधारोपण करते हुए इसके देखभाल का संकल्प ले। सीईओ जिला पंचायत में आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विभाग अपने-अपने स्तर से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। योग दिवस, स्वतंत्रता दिवस जैसे अनेक कार्यक्रमों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण पूर्व में किया गया है। इसके साथ ही जिले में निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों के आवासों में भी पौधरोपण अभियान चलाया गया था जिसमें ग्रामीणों ने बड़े उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए अपने घरों में पौधे लगाते हुए उसके देखरेख का संकल्प लिया है। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान उपसंचालक पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कवर्धा, सरपंच ग्राम पंचायत समनापुर जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement