जांजगीर चाम्पा -विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन, पात्र हितग्राही विभिन् : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनादेश परब में विभागीय स्टॉलों का किय
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Dec 23, 2025 / Post views : 166
समाचार
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनादेश परब में विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन, पात्र हितग्राही विभिन्न योजनाओं से हुए लाभान्वित
जांजगीर-चांपा, 22 दिसम्बर 2025/ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित जनादेश परब में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लगाए गए विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान कर उन्हें सामग्री, प्रमाण-पत्र एवं सहायता राशि का वितरण भी किया। इस दौरान मंत्रीगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री नड्डा ने राजू चौरसिया, दिनेश सिंह राणा, बुधेश्वर लहरे एवं शारदा साहू को निक्षय पोषण किट, आयुष्मान और वय वंदना कार्ड वितरित किए तथा 2 अन्य हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत मानकी बाई, शिवकुमार कश्यप एवं सुनीता सिदार को आवास की चाबी सौंपी गई। वहीं धान खरीदी योजना के तहत मोंगरा बाई, पूसलाल एवं राजाराम को धान खरीदी की राशि का चेक प्रदान किया गया।
श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना अंतर्गत 1 हितग्राही एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 2 हितग्राहियों को चेक वितरित किए गए, जिनमें संगीता मानिकपुरी, महक राठौर एवं सीमा बरेठ शामिल हैं। मत्स्य पालन विभाग अंतर्गत सगीर मोहम्मद, रामकुमारी जलतारे एवं प्रकाश कश्यप को आइस बॉक्स प्रदान किया गया। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के तहत तुलाराम, शोभाराम एवं धरमलाल को चेक वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा रा�

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन