Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण

Admin / Tue, Jul 30, 2024 / Post views : 83

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण

लोक सेवा न्यूज़ 24 संपादक - दिग्वेंद्र गुप्ता

कवर्धा, 29 जुलाई 2024। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण किया। कुलपति डॉ. चंदेल द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों पशुपालन इकाई, मछली सह बत्तख पालन इकाई, कड़कनाथ पालन इकाई, बटेर पालन इकाई, स्मॉल नर्सरी इकाई, मातृ बगीचा इकाई, वर्मीकम्पोस्ट उत्पादन इकाई, मशरूम उत्पादन, बीजोत्पादन कार्यक्रम के तहत प्रजनक सोयाबीन बीज उत्पादन कार्यक्रम एवं क्रॉप कैफेटेरिया के धान की 36 किस्म, सोयाबीन की 8 किस्म, उड़द एवं मूंग की 1-1 किस्मों अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान दो प्रदर्शन इकाई का लोकार्पण किया गया। कृषि विज्ञान केन्द में कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. बी.पी. त्रिपाठी द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी एवं खरीफ फसलों में लगने वाले कीड़े बीमारी प्रबंधन के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. अजय वर्मा द्वारा कृषकों को सोयाबीन, मूंगफली, अरहर एवं गन्ने फसल में यंत्रीकरण के महत्व के बारे बताया गया। तत्पश्चात भारत सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण के अंतर्गत मशरूम ग्रोवर विषय में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण एवं ग्रामीण युवाओं प्रशिक्षण अंतर्गत मशरूम उत्पादन तकनीक विषय में प्रशिक्षण प्राप्त हितग्राही को प्रमाण पत्र वितरण कुलपति डॉ. द्वारा किया गया एवं जिले के उन्नतशील कृषकों को पशुपालन, सब्जी उत्पादन, दलहन एवं तिलहन उत्पादन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका इंदिरा किसान मितान एवं प्रसार बुलेटिन (चना उत्पादन की उन्नत तकनीक) का विमोचन कुलपति एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ बाजार व्यवस्था तय करना भी बहुत जरूरी है तभी हम आय को दुगुनी कर सकते है। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र में चल रहे समस्त गतिविधियों की सराहना की और कहा कि आगे भी कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक कृषकों के साथ मिलकर जिले में अच्छा कार्य करेंगे जिससे जिले के किसानों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर निदेशक विस्तार सेवाएं, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय डॉ. अजय वर्मा, अधिष्ठाता, संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कवर्धा डॉ. एच. सी. नन्दा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा के वैज्ञानिक एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थितअ थे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement