Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: अमृत सरोवर के तट पर ग्रामीणों ने सीखा सेहतमंद जीवन का गुण

Admin / Fri, Jun 21, 2024 / Post views : 238

अमृत सरोवर के तट पर ग्रामीणों ने सीखा सेहतमंद जीवन का गुण

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेहतमंद जीवन के साथ जल है तो कल है का दिया गया संदेश

नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान में सामूहिक भागीदारी के लिए योग अभ्यास के दौरान ग्रामीणों को किया गया प्रेरित

लोक सेवा न्यूज़ 24 सवांददाता

कवर्धा, 21 जून 2024। करें योग रहे निरोग की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए स्वस्थ जीवन एवं सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कबीरधाम जिले में निर्मित अमृत सरोवर के तट पर एवं अन्य स्थानों में जिले के वनांचल क्षेत्र से लेकर मैदानी क्षेत्र तक योग अभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए स्वस्थ मानसिक एवं शारीरिक जीवन के गुण सीखे। योग अभ्यास के दौरान विभिन्न प्रकार के आसनों को बताते हुए उसके फायदे ग्रामीणों को बताए गए। इस दौरान आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जल ही जीवन है एवं जल है तो कल है का संदेश प्रसारित किया गया। ग्रामीणों को योग अभ्यास के दौरान बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण नितांत आवश्यक है तथा जल संरक्षण करते हुए भविष्य के लिए पानी की आवश्यकता पर सभी का ज्ञानवर्धन किया गया। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि गत वर्ष मनरेगा योजना अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर के तट पर सामूहिक योग अभ्यास का कार्यक्रम हुआ था। इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वस्थ जीवन एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ जल है तो कल है का संदेश देते हुए योगाभ्यास का संचालन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुषों ने भाग लेकर स्वस्थ जीवन का लाभ लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व को जाना। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिले में योग दिवस के अवसर पर योग अभ्यास के साथ-साथ जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिससे की इस वर्षा ऋतु में जल संचय का कार्य और बेहतर तरीके से हो सके। यही कारण है कि महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर के तट पर योग अभ्यास का कार्यक्रम किया गया है। साथ ही ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व को बताते हुए नारी शक्ति से जल शक्ति हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

मिशन अमृत सरोवर पर एक नजर.......

आजादी के 75 वे सालगिरह के अवसर पर भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी परिपेक्ष में देश के प्रत्येक जिलों में कम से कम 75 जल स्रोतों का निर्माण करने के लिए मिशन अमृत सरोवर चलाया जा रहा है। एक ओर जहां अमृत सरोवर के बनने से जल संरक्षण के साथ जल संचय होकर भू-जल स्तर में वृद्धि होगी तो वही दूसरी ओर अमृत सरोवर को आजीविका के कार्य से जोड़ने की भी योजना है जिसमें स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा। प्रत्येक अमृत सरोवर कम से कम 1 एकड़ के क्षेत्र में निर्मित किया गया है जिसमें 10000घनमीटर जलभराव की क्षमता होगी। इस कार्य से ग्रामीणों को जल संरक्षण के साथ रोजगार के पर्याप्त अवसर मिल रहे हैं जो सही मायने में ग्रामीणों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है। गत वर्ष महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना अंतर्गत 81अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है।इस कार्य में 4 लाख 20 हजार से अधिक मानव दिवस का रोजगार ग्रामीणों को मिला। वही चालू वित्त वर्ष में 22 नए अमृत सरोवर का निर्माण विभिन्न ग्राम पंचायतो में हो रहा है जिसमें 33 हजार से अधिक मानव दिवस का रोजगार अभी तक ग्रामीणों को मिला है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement