Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़- श्री संदीप शर्मा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग द् : छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा द्वारा मुंगेली जिला का दौरा

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Dec 22, 2025 / Post views : 230

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा द्वारा मुंगेली जिला का दौरा -

दिनांक 22 दिसम्बर 2025 को श्री संदीप शर्मा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग द्वारा आयोग के दल सहित जिला अपर कलेक्टर अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्टर सभा कक्ष में पीडीएस, मध्यान भोजन योजना और पोषण आहार योजना तथा ट्राइबल विभाग द्वारा संचालित आश्रम छात्रवासों हेतु खाद्यान पर आधारित योजनाओं की समीक्षा संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ की गई ।

समीक्षा बैठक में जिले की सभी ऐसी दुकानो मे निरीक्षण के दौरान जहा स्टाक मे कमी पायी जाये वहां दोषियों पर कार्यवाही करने के लिए कहा गया । चावल का दुकान में ऐपील और बी पी एल रखने हेतु अलग अलग स्थान सुरक्षित रखने को कहा गया । सभी दुकानो मे खाद्यान्न के सैंपल प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए गए ।

शासकीय विद्यालयों में विभाग द्वारा निर्धारित पात्रता अनुसार मध्यान्ह भोजन प्रदाय करने व उसकी मात्रा का सही मूल्यकान हेतु नाप के लिए उपकरण रखने हेतु निर्देशित किया गया । भोजन बनाने हेतु स्व सहायता समूहों से प्राप्त अनाज सामग्री का सतत मूल्यकान और सही मात्रा में बन रहा है या नहीं ये सुनिश्चित करने के लिए निगरानी समिति व स्कूल प्रशासन को निर्देशित किया गया ।

महिला बाल विकास में पोषण ट्रैकर से काउंट को सही तरीके से उपयोग और उससे सही जानकारी का भौतिक सत्यापन की आवश्कता हेतु निर्देशित किया गया । सभी सुपरवाइजर को अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र के औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गये ।

आदिम जाति कल्याण विभाग के संचालित आश्रम/छात्रावास मे अधीक्षक का नियमित निवास सुनिश्चित किया जाये ।

सभी विभाग को शिकायत / सुझाव हेतु विभागीय कॉल सेंटर नंबर प्रदर्शित करने की निर्देश दिए गए ।

बैठक के पूर्व खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा द्वारा मुंगेली जिले में शासन द्वारा प्रदाय की जाने वाले भोजन व राशन के गुणवत्ता की जांच हेतु दौरा किया गया.

महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत - आंगनबाड़ी भवन केंद्र क्रमांक 2. ग्राम: चारभांटा मुंगेली का निरीक्षण किया जहाँ फोर्टिफाइड चावल के बारे में जानकारी दी गई तथा इसे पकाने की प्रक्रिया बतायी गई. केंद्र में पात्रता अनुसर बच्चों को पूरक पोषण प्रदाय करने के निर्देश दिए गए । बच्चों को शारीरक के साथ मानसिक ज्ञान के लिए भी ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया ।

स्कूल शिक्षा विभाग -:

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के स्कूल के बारे में जानकारी साझा की गई ।

खाद्य विभाग

मुंगेली शहर में दुकान क्रमांक 401002007 सहकारी विपणन संस्था मर्यादित तिलक वार्ड , 17, का निरीक्षण किया गया जहाँ चावल के स्टॉक मे 277 क्विंटल की कमी पायी गयी. औचक निरीक्षण में यह दुकान बंद पायी गयी, किसी प्रकार का कोई बोर्ड दुकान के सामने नहीं लगा था । दुकान के आबंटन को निरस्त करते हुए संचालनकर्ता एजेसी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए गए.

मुंगेली शहर के वार्ड क्रमांक 18 मे शारदा महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित दुकान मे पूर्व एजेसी द्वारा गबन किये 162 क्विटल चावल की वसूली एवं तत्कालीन एजेसी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही के लिए निर्देशित किया

शेष 2 निरीक्षित दुकानो मे APL एवं BPL चावल के स्टॉक को पृथक रखने और खाद्यान्न के सैंपल को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए.

आंगनबाड़ी केंद्र चारभाटा मे निरीक्षण के दौरान दाल की गुणवत्ता मे सुधार के निर्देश के साथ फोर्टिफाइड चावल को सही ढंग से पकाने की विधि की जानकारी दी गई.

जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एव निरीक्षण के दौरान खाद्य आयोग सदस्य सचिव राजीव जायसवाल, अपर कलेक्टर द्वय जी सी यादव, मिष्ठा पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी डहीरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास मंजुला शर्मा, सहायक संचालक आदिम जाति कल्याण विभाग बाँधे , जिला खाद्य अधिकारी एच के डडसेना, खाद्य विभाग से डॉ सूरज दुबे उपस्थित रहे ।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement