Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़-निर्वाचक नामावली का किया गया अंतिम प्रकाशन : मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के पदाधिकारियों को प्रदान की गई मतदाता सूची

निर्वाचक नामावली का किया गया अंतिम प्रकाशन

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के पदाधिकारियों को प्रदान की गई मतदाता सूची

कवर्धा 21 फरवरी 2026। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा 27 अक्टूबर 2025 को अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी कार्यक्रम की घोषणा की गई। जारी कार्यक्रम अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 28 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में एसआईआर का कार्य किया गया। इस दौरान 671601 मतदाताओं में से गणना पत्रक भराये जाने के लिए बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे किया गया। जिनमें से 67830 मतदाताओं का गणना पत्रक प्राप्त नहीं होने से इनका नाम विलोपित कर 23 दिसंबर 2025 को प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। प्रारंभिक प्रकाशन उपरांत नो मैपिंग एवं लाॅजिकल एरर वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर दस्तावेज सत्यापन किया गया। दस्तावेज सत्यापन उपरांत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन आज 21 फरवरी 2026 को किया गया।

अंतिम प्रकाशन के बाद विवरण इस प्रकार है

विधानसभा क्षेत्र 71-पण्डरिया में कुल भाग संख्या 423, प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 के अनुसार मतदाता 294088, जारी किये गये नोटिस 105569 है। अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 के अनुसार मतदाता 296457, जेंडर रेशियों 956, इपी रेशियों 54.66, नो मैपिंग वाले मतदाता 2067, लाॅजिकल एरर 103502, अन्य मतदाता 188519, वरिष्ठ नागरिक 85 वर्ष से अधिक 1226, युवा मतदाता 18-19 वर्ष 3123, दिव्यांग मतदाता 3375, 100 वर्ष से अधिकआयु के मतदाता 30 एवं सेवा निर्वाचक की संख्या 80 है।

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 72-कवर्धा में कुल भाग संख्या 447, प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 के अनुसार मतदाता 309683, जारी किये गये नोटिस 112048 हैं। अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 के अनुसार मतदाता 311460 जेंडर रेशियो 987, इपी रेशियो 53.92, नो मैपिंग वाले मतदाता 1635, लाॅजिकल एरर 110413, अन्य मतदाता 197635, वरिष्ठ नागरिक 85 वर्ष से अधिक 850, युवा मतदाता 18-19 वर्ष 4128, दिव्यांग मतदाता 2868, 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 18 एवं सेवा निर्वाचक की संख्या 67 है।

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के दौरान दिनांक 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति विधानसभा क्षेत्र 71 पण्डरिया में 2461 फार्म-6, 300 फार्म-7, 358 फार्म-8 का प्राप्त हुआ है। जिसमें से मतदाता सूची में 2000 फार्म-6, 19 फार्म-7, 231 फार्म-8 अपडेट हुआ तथा 461 फार्म-6, 281 फार्म-7, 127 फार्म-8 आवेदन अस्वीकृत हुआ। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 72-कवर्धा में 2715 फार्म-6, 294 फार्म-7, 744 फार्म-8 का प्राप्त हुआ है। जिसमें से मतदाता सूची में 2454 फार्म-6, 51 फार्म-7, 619 फार्म-8 अपडेट हुआ तथा 261 फार्म-6, 243 फार्म-7, 125 फार्म-8 आवेदन अस्वीकृत हुआ।

आयोग के निर्देशानुसार गहन पुनरीक्षण के तहत् मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया गया। जिले के विधानसभा क्षेत्र 71-पण्डरिया एवं 72-कवर्धा के अन्तर्गत आने वाले सभी 870 मतदान केन्द्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूची की एक-एक सेट हार्डकापी एवं फोटोरहित मतदाता सूची की साफ्टकापी जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के पदाधिकारियों को प्रदान किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र पैकरा, एसडीएम पंडरिया श्री संदीप ठाकुर, निर्वाचन सुपरवाइजर श्री चंद्राकर, राजनैतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement