Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: कबीरधाम पुलिस के सहयोग से वनांचल की बेटियां रचेंगी कबड्डी में नया इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित

Admin / Sun, Nov 10, 2024 / Post views : 190

**प्रेस विज्ञप्ति** *जिला कबीरधाम* *दिनांक 10.11.2024*

**कबीरधाम पुलिस के सहयोग से वनांचल की बेटियां रचेंगी कबड्डी में नया इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta सुदूर वनांचल क्षेत्र की 12 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित ग्राम खेल समिति के माध्यम से इन बालिकाओं ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने खेल कौशल और समर्पण का परिचय दिया है। यह चयन उनके दृढ़ निश्चय और लगातार प्रयासों का प्रतीक है, जो खेल के प्रति उनके जुनून को दर्शाता है। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उत्साहवर्धन के लिए पुलिस विभाग द्वारा नि:शुल्क वाहन व्यवस्था की घोषणा की, ताकि ये खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेझिझक और सुविधाजनक रूप से भाग ले सकें। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि यह चयन न केवल आपकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि आपके क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं की पहचान को भी उजागर करता है। श्री सिंह ने सभी खिलाड़ियों से अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया। इन खिलाड़ियों के चयन से वनांचल क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण मानते हुए कबीरधाम पुलिस और पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का मानना है कि पुलिस विभाग के सहयोग और मार्गदर्शन से क्षेत्र के बच्चों में आत्मविश्वास और खेल के प्रति रुचि में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वनांचल क्षेत्र के निवासियों ने कबीरधाम पुलिस के इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि पुलिस विभाग की इस पहल से खेल और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह और उनकी टीम का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पुलिस विभाग के प्रयास न केवल खेलों में, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के अन्य क्षेत्रों में भी अभूतपूर्व सुधार ला रहे हैं। पुलिस विभाग के इस सहयोग से वनांचल क्षेत्र में एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ है, जो नई पीढ़ी को खेल और शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल और श्री पंकज पटेल के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन श्री सतीश धुर्वे, श्री संजय धुर्वे, तथा रक्षित निरीक्षक माहेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम खेल समिति के माध्यम से वनांचल क्षेत्र में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस पहल से क्षेत्र के बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement