Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ -बाल श्रम मुक्ति के लिए जागरूकता रथ रवाना, कलेक्टर : जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के साझा प्रयासों से अब बाल श्रम, बाल विवाह मुक्त बनेगा कबीरधाम

बाल श्रम मुक्ति के लिए जागरूकता रथ रवाना, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने दिखाई हरी झंडी

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के साझा प्रयासों से अब बाल श्रम, बाल विवाह मुक्त बनेगा कबीरधाम

कवर्धा, 18 मार्च 2026। जिले को बाल श्रम ,बाल विवाह के अभिशाप से मुक्त करने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर से ‘बाल श्रम मुक्ति जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूर्व में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी ने श्बाल विवाह मुक्ति रथश् को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह अभियान ‘एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रेन’ कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान राष्ट्रीय बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग के ‘पैन इंडिया रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन कैंपेन फॉर एराडिकेशन ऑफ चाइल्ड एंड एडोलसेंट लेबर’ के अंतर्गत चलाया जा रहे अभियान का समर्थन करता है, जिसका मुख्य उद्देश्य जिले में बाल श्रम पर पूर्णतः रोक लगाना है। कृषक सहयोग संस्थान बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए जमीन पर काम कर रहे 250 से भी ज्यादा नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फार चिल्ड्रेन का सहयोगी संगठन है।

बच्चे देश का भविष्य– कलेक्टर गोपाल वर्मा

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा बच्चे देश का भविष्य हैं और उनका स्थान कारखानों या दुकानों में नहीं, बल्कि स्कूलों में है। बाल श्रम न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह एक बच्चे के मौलिक अधिकारों का हनन भी है। कबीरधाम जिले को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए शासन और प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस जागरूकता रथ का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक यह संदेश पहुँचाना है कि बच्चों से मजदूरी कराना उनके बचपन को छीनना है। मैं जिले के सभी नागरिकों, व्यापारियों और नियोक्ताओं से अपील करता हूँ कि वे इस मुहिम में सहभागी बनें और यदि कहीं भी बाल श्रम की सूचना मिले, तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। कलेक्टर श्री वर्मा ने इस अवसर पर बाल श्रम के खिलाफ तैयार किए गए विशेष जागरूकता पोस्टरों का विमोचन भी किया और संस्था के प्रयासों की सराहना की।

जागरूकता रथ का उद्देश्य और कार्ययोजना

कार्यक्रम के दौरान बाल श्रम मुक्ति रथ यात्रा के संयोजक श्री आशु चंद्रवंशी ने बताया कि इस रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य जिले के विभिन्न क्षेत्रों और शहरी बस्तियों में जाकर लोगों को बाल श्रम कानून के प्रति जागरूक करना है। रथ में लगे लाउडस्पीकर, पोस्टरों और वितरण किए जाने वाले पर्चों के माध्यम से शासन के कड़े निर्देशों की जानकारी दी जाएगी।इसके साथ ही 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम कराने पर होने वाली सजा और जुर्माने के प्रावधानों के बारे में लोगों को बताया जाएगा।संकटग्रस्त और श्रम में लगे बच्चों की पहचान कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में प्रशासन की मदद करना है। यह रथ जिले के विभिन्न हाट-बाजारों, बस स्टैंडों और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर जन-संवाद स्थापित करेगा।इस अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी चंचल यादव, बाल संरक्षण अधिकारी क्रांति साहू, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन से खेमलाल खटर्जी, जिला समन्वयक ललित सिन्हा उपस्थित रहे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement