Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: महिला स्व सहायता समूहों को मिला 1.59 करोड़ रुपए का लोनः नए व्यवसाय के द्वार खोलेंगे ग्रामीण महिलाएं

Admin / Fri, Nov 22, 2024 / Post views : 137

महिला स्व सहायता समूहों को मिला 1.59 करोड़ रुपए का लोनः नए व्यवसाय के द्वार खोलेंगे ग्रामीण महिलाएं

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा, 22 नवंबर 2024। जनपद पंचायत पंडरिया के सामुदायिक भवन में आयोजित बैंक लिंकेज कैंप में महिला स्व सहायता समूहों को व्यवसाय संवर्धन के लिए 1 करोड़ 59 लाख रुपए का लोन दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देना था। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री आलोक रंजन की उपस्थिति में लोन वितरण किया गया। इस वित्तीय सहायता से महिलाओं को विभिन्न व्यवसायों को आगे बढ़ाने के लिए सहायता मिलेगी, जिनमें अगरबत्ती निर्माण, मछली पालन, गुड़ उद्योग, किराना दुकान, बकरी पालन, कृषि कार्य, आटा चक्की, मिनी राईस मिल, और मोटर बैंडिंग जैसे कार्य शामिल हैं। कुल 60 महिला समूहों को इस शिविर में ऋण राशि प्रदान की गई। पहले डोज में 34 समूहों को 51 लाख रुपए, दूसरे डोज में 16 समूहों को 48 लाख रुपए और तीसरे डोज में 10 समूहों को 10 लाख रुपए का लोन दिया गया। बिहान योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि महिला स्व सहायता समूहों को वित्तीय सहायता देने से न केवल उनके व्यवसाय बढ़ेंगे, बल्कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान भी देगी। महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सक्षम बनाने में ’बिहान योजना’ एक प्रभावी कदम है। समूहों को मिलेगा लाभ, आत्मविश्वास भी बढ़ेगा-सीईओ श्री अजय कुमार त्रिपाठी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस ऋण से महिला समूहों को बड़े पैमाने पर मदद मिलेगी, जिससे उनके व्यवसाय आगे बढ़ेंगे और पूरे गांव की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विभाग महिलाओं को लगातार मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान कर रहा है, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

सामूहिक प्रयासों से महिलाओं को मिलेगा लाभ

यह आयोजन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के संयुक्त प्रयास से सफलतापूर्वक हुआ। शिविर में बैंक के अधिकारियों, जिला पंचायत के कर्मचारियों और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिला स्व सहायता समूह की सदस्यें उपस्थित थीं, जिन्होंने इस लोन वितरण से होने वाले लाभ का स्वागत किया।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement