Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

आरोपी को 6 माह के लिए जेल भेजा गया : नशीली दवाओं की तस्करी में बार-बार संलिप्त पाए जाने के कारण आरोपी को 6 माह के लिए जेल भेजा गया

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Mar 6, 2025 / Post views : 241

जिला कबीरधाम

दिनांक 06-03-2025

PITNDPS एक्ट के तहत नशीली दवाओं के तस्कर पर सख्त कार्रवाई, नशीली दवाओं की तस्करी में बार-बार संलिप्त पाए जाने के कारण आरोपी को 6 माह के लिए जेल भेजा गया

पुलिस मुख्यालयएवं पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री दीपक कुमार झा (IPS) के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में कबीरधाम पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, गयासुद्दीन पिता शब्बीर खान, निवासी बीछपारा, कवर्धा, जिला कबीरधाम को Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act, 1988 (PITNDPS Act) के तहत 6 माह के लिए जेल भेजने का आदेश जारी किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के प्रतिवेदन के आधार पर यह आदेश दुर्ग संभागायुक्त श्री सत्य नारायण राठौर(भा.प्र.से.) द्वारा पारित किया गया, जिसके तहत गयासुद्दीन को नशीली दवाओं की तस्करी में बार-बार संलिप्त पाए जाने के कारण 6 माह तक जेल में रखने का आदेश दिया गया है। PITNDPS एक्ट के तहत जेल भेजा जाने वाला यह पहला मामला है. इसमें खास बात यह है की आरोपी को जमानत भी नहीं मिलेगी

PITNDPS अधिनियम: नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण

भारत में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए NDPS अधिनियम 1985 लागू किया गया था, लेकिन कुछ अपराधी बार-बार इस अवैध व्यापार में लिप्त हो जाते थे और कानूनी प्रक्रिया से बच निकलते थे। इसी को रोकने के लिए 1988 में PITNDPS अधिनियम लागू किया गया।

इस अधिनियम के तहत, ऐसे अपराधियों को अधिकतम 1 वर्ष तक बिना नियमित मुकदमे के जेल में रखा जा सकता है, ताकि वे समाज में नशीली दवाओं का कारोबार न कर सकें और नशे की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

कबीरधाम पुलिस लंबे समय से गयासुद्दीन की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। उसके खिलाफ पहले भी NDPS अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए थे, और वह लगातार नशीली दवाओं की तस्करी में संलिप्त पाया गया। उसकी गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस महानिरीक्षक (IG) राजनांदगांव रेंज श्री दीपक कुमार झा (IPS) के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने PITNDPS के तहत कार्रवाई की अनुशंसा की थी ।

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल की प्रमुख भूमिका रही, जिन्होंने पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए, जिसके आधार पर आरोपी को 6 माह के लिए जेल भेजने का आदेश पारित किया गया।

कबीरधाम पुलिस नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) की नीति पर काम कर रही है। NDPS और PITNDPS जैसे कठोर कानूनों का प्रभावी उपयोग कर अपराधियों को जेल भेजने और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

इसके तहत—

✅ संदिग्ध गतिविधियों की लगातार निगरानी

✅ सूचना तंत्र को मजबूत बनाना

✅ खुफिया तंत्र को और प्रभावी करना

✅ जनता के सहयोग से नशे के अवैध व्यापार को रोकना

कबीरधाम पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि यदि उन्हें मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, या सेवन से संबंधित कोई भी सूचना मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्ततम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

"नशा मुक्त समाज ही सुरक्षित समाज की नींव है। कबीरधाम पुलिस इसी संकल्प के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement