एक वाहन से गुप्त चैंबर में छिपाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा 60 किलो : जिला कबीरधाम: थाना कुकदुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वाहन से गुप्त चैंबर में छिपाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Mar 7, 2025 / Post views : 249
जिला कबीरधाम: थाना कुकदुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वाहन से गुप्त चैंबर में छिपाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा 60 किलो गांजा जब्त किया है। यह गांजा 12 अलग-अलग पैकेटों में पैक किया गया था और उड़ीसा से शहडोल, मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोका और तलाशी लेने पर यह नशीला पदार्थ बरामद किया। इस मामले में आरोपी दुलबो बिसोई पिता सुभाष बिसोई (उम्र 21 वर्ष), निवासी संदूबली, थाना बोरिगुमा, जिला कोरापुट, उड़ीसा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कबीरधाम पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन