Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 300 लीटर कच्ची महुआ शर : कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 300 लीटर कच्ची महुआ शराब और 1000 किलो( 1 टन) से अधिक महुआ लाहन जब्त, अवैध शराब माफियाओं

जिला कबीरधाम

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक: 08 मई 2025

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 300 लीटर कच्ची महुआ शराब और 1000 किलो( 1 टन) से अधिक महुआ लाहन जब्त, अवैध शराब माफियाओं की कमर तोड़ने की दिशा में बड़ा कदम

जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कबीरधाम पुलिस ने आज एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब निर्माण के बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल* तथा श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में की गई। आज प्रातः एसडीओपी कवर्धा श्री कृष्ण चंद्राकर के निर्देशन में डीआरजी, कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम सरोधा के समीप जंगल क्षेत्र में स्थित बैगा टोला में छापेमारी की। पुलिस को पूर्व में मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई इस दबिश में लगभग 300 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब और 50 डिब्बों में भरे हुए लगभग 1000 किलो से अधिक महुआ लाहन बरामद किए गए।

मौके पर बनाई गई अस्थायी भट्ठियों को मौके पर ही ध्वस्त कर नष्ट किया गया। साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण – प्लास्टिक ड्रम, गंज, पाइप, एल्यूमीनियम बर्तन आदि को जब्त किया गया है। पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ से कार्य करते हुए यह दर्शाया है कि अब कोई भी अवैध गतिविधि पुलिस की निगाहों से छिपी नहीं रह सकती।

इस अभियान में कोतवाली थाना प्रभारी श्री लालजी सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक श्री मनीष मिश्रा, महिला थाना प्रभारी सुश्री शांता लकड़ा, थाना कोतवाली से एएसआई उमा उपाध्याय, एचसी खुबीराम साहू, डीआरजी से एएसआई दिलीप सोनकर व अन्य अधिकारियों कर्मचारी व पुलिस बल के सदस्य मौजूद रहे। संयुक्त दल की यह कार्रवाई केवल शराब माफियाओं के विरुद्ध एक चेतावनी नहीं, बल्कि समाज को यह विश्वास भी दिलाती है कि कबीरधाम पुलिस अवैध नशे की जड़ तक जाकर उसे उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि, "नशा आज समाज के स्वास्थ्य, युवाओं के भविष्य और परिवारों की शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। कबीरधाम पुलिस इसे केवल कानून व्यवस्था की चुनौती नहीं, बल्कि सामाजिक बुराई मानते हुए इससे कठोरता से निपट रही है। गाँव-गाँव में चल रहे इस तरह के कारोबार को समाप्त करने हेतु पुलिस लगातार सतर्क है और ऐसी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। आने वाले समय में इस अभियान को और अधिक तेज किया जाएगा और जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।"

उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे इस अभियान में भागीदार बनें और यदि उन्हें किसी भी स्थान पर अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले, तो बिना संकोच उसे पुलिस तक पहुंचाएं। आपकी सूचना न केवल एक अपराध को रोक सकती है, बल्कि समाज को एक नई दिशा देने में भी सहायक बन सकती है। पुलिस आपकी पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखेगी।

कबीरधाम पुलिस का यह अभियान यह दर्शाता है कि अब अवैध शराब माफियाओं को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यह एक निर्णायक लड़ाई है, जिसे प्रशासन, पुलिस और समाज की साझेदारी से ही जीता जा सकता है। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि ऐसी सतत कार्यवाहियों से युवा पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य मिलेगा और गाँव-गाँव से नशे की प्रवृत्ति पर रोक लग सकेगी।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement