Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा,पांडातराई - गुड़ फैक्ट्री के नाम पर लाखों ऐंठने वाला आरोपी पुलि : कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 9.60 लाख की धोखाधड़ी कर फरार ठग गिरफ्तार, वर्षों से चकमा दे रहा था पुलिस को

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Jun 23, 2025 / Post views : 653

दिनांक – 23.06.2025

जिला – कबीरधाम (छत्तीसगढ़)

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 9.60 लाख की धोखाधड़ी कर फरार ठग गिरफ्तार, वर्षों से चकमा दे रहा था पुलिस को

गुड़ फैक्ट्री के नाम पर लाखों ऐंठने वाला आरोपी पुलिस के जाल में फंसा, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

थाना – पाण्डातराई

अपराध क्रमांक – 92/2025

धारा – 318(4) भारतीय न्याय संहिता

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल (रा.पु.से.) एवं श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्री अखिलेश कौशिक (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना पाण्डातराई द्वारा लंबे समय से फरार, शातिर और योजनाबद्ध आर्थिक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने गुड़ फैक्ट्री संचालन के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की थी।

प्रकरण का खुलासा उस समय हुआ जब प्रार्थी उमेश कुमार चंद्रवंशी, निवासी पलानसरी, थाना पाण्डातराई ने दिनांक 23.06.2025 को थाना में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में रविन्द्र कुमार नामक व्यक्ति, निवासी कसोली, थाना चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), ने जय भोले गुड़ फैक्ट्री के संचालन हेतु उत्तर प्रदेश से मजदूर लाने के नाम पर 3,20,000 रुपये की राशि ली, न तो मजदूर भेजे और न ही राशि लौटाई।

जांच के दौरान सामने आया कि उक्त आरोपी ने इसी तरह अन्य ग्रामीणों से भी धोखाधड़ी की थी—

• गोपाल साहू, ग्राम कोयलारी कापा से 3,00,000 रुपये

• रूद्र चंद्रवंशी, ग्राम भगतपुर से 2,50,000 रुपये

• राजेश चंद्रवंशी, ग्राम डोगरिया कला से 90,000 रुपये

आरोपी द्वारा कुल 9,60,000 रुपये की ठगी कर फरार हो जाना, और वर्षों तक पुलिस को भ्रमित करना यह दर्शाता है कि आरोपी न केवल अत्यंत शातिर था, बल्कि सुनियोजित तरीके से अपने अपराधों को अंजाम दे रहा था।

इस गंभीर आर्थिक अपराध के पीछे आरोपी के संबंध फैक्ट्री संचालन से जुड़े होने के कारण प्रकरण को उच्च प्राथमिकता में लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा हर संभव उपाय अपनाने निर्देशित किया गया। लगातार निगरानी, सूचनाओं का विश्लेषण और सूक्ष्म प्रयासों के बाद, पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी पुनः इसी प्रकार की ठगी के प्रयास में कवर्धा क्षेत्र में आया है।

इस सूचना को तुरंत सक्रियता से लेते हुए, थाना प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित दबिश देकर ग्राम पलानसरी से आरोपी रविन्द्र कुमार पिता बेगु उम्र 35 वर्ष को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में ही आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

यह गिरफ्तारी कबीरधाम पुलिस की तीव्र सूझबूझ, सूचना तंत्र की कुशलता, और कर्मठता का प्रमाण है, जिसने वर्षों से फरार ठग को दबोच कर आम नागरिकों में भरोसा और सुरक्षा का विश्वास पुनः कायम किया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक रूपेन्द्र सिंह, आरक्षक मारतंग चंद्रवंशी एवं आरक्षक शत्रुघ्न साहू का विशेष योगदान रहा

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement