Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: *नाबालिग का अपहरण कर तमिलनाडु ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल*

Admin / Sun, Dec 8, 2024 / Post views : 149

जिला कबीरधाम दिनांक: 08.12.2024

नाबालिग का अपहरण कर तमिलनाडु ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta जिला कबीरधाम में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में थाना तरेगांव जंगल पुलिस ने एक नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्रार्थी द्वारा थाना तरेगांव जंगल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। इस पर थाना तरेगांव जंगल में *अपराध क्रमांक 23/2024, धारा 137(2) बीएनएस 06 एवं पाक्सो एक्ट* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान टीम ने नाबालिग अपहृता को तमिलनाडु के *ग्राम आठिकाडू, थाना वेलागोंडमपट्टी, जिला नमक्कल* से बरामद किया। मौके पर गवाहों की उपस्थिति में बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया। महिला अधिकारी द्वारा पीड़िता से पुछताछ कराए गए बयान में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी *मुखराम धुर्वे (उम्र 19 वर्ष)* ने उसे बहला-फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया और फिर तमिलनाडु ले जाकर उसे अपनी पत्नी बताकर मजदूरी कर रहा था। इस आधार पर आरोपी के विरुद्ध *धारा 64(2)(एफ), 64(2)(एम) बीएनएस 06 एवं पाक्सो एक्ट* का इजाफा किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस सफलता में *अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बोड़ला श्री अखिलेश कौशिक एवं डीएसपी मुख्यालय श्रीमती मोनिका परिहार* के मार्गदर्शन में थाना तरेगांव जंगल से गठित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा। इस टीम में *सउनि बोनफास मिंज, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र बंजारे, रिखी मरकाम और महिला आरक्षक गुमिता साहू* ने कुशलता एवं तत्परता से कार्य करते हुए प्रकरण को सुलझाया। जिला पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। जिला पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि ऐसे मामलों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। आपकी सतर्कता से अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement