Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - बस स्टैंड क्षेत्र में पुलिस की दबिश – दो सक्रिय बदमाश ग : बस स्टैंड क्षेत्र में पुलिस की दबिश – दो सक्रिय बदमाश गिरफ्तार, रात्रिकालीन निगरानी भी लगातार जारी

दिनांक: 30.06.2025

जिला – कबीरधाम (छत्तीसगढ़)

बस स्टैंड क्षेत्र में पुलिस की दबिश – दो सक्रिय बदमाश गिरफ्तार, रात्रिकालीन निगरानी भी लगातार जारी

दिनांक 29.06.2025 को पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार कवर्धा शहर के बस स्टैंड क्षेत्र को केंद्र में रखते हुए विशेष सघन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई आपराधिक तत्वों की पहचान, निगरानी और रोकथाम हेतु की गई।

अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में, तथा एसडीओपी कवर्धा श्री कृष्णा कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में कोतवाली थाना प्रभारी श्री लालजी सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। डीआरजी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम इस अभियान में विशेष रूप से सक्रिय रही।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के कुछ व्यक्ति सक्रिय हैं। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बस स्टैंड परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी। मौके से दो सक्रिय बदमाशों को गिरफ्तार किया गया:

1. देव सावरा, पिता विद्या सावरा, उम्र 20 वर्ष,

साकिन – आदर्श नगर, वार्ड क्रमांक 05, कवर्धा, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम (छ.ग.)

2. करण श्रीवास, पिता लाला श्रीवास, उम्र 21 वर्ष,

साकिन – जमातपारा, वार्ड क्रमांक 20, कवर्धा, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम (छ.ग.)

इन दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। प्रारंभिक पूछताछ में इनके द्वारा हाल ही की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हुई है। दोनों आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस की यह कार्रवाई केवल सीमित समय की नहीं है। बस स्टैंड क्षेत्र में रात्रिकालीन निगरानी भी लगातार की जा रही है। पुलिस बल की स्थायी तैनाती के साथ-साथ मोटरसाइकिल गश्ती दल व मोबाइल पार्टी द्वारा लगातार भ्रमण जारी है, ताकि असामाजिक तत्वों को किसी भी तरह की छूट न मिले। पुलिस द्वारा लगातार दबिश, चेकिंग और निगरानी की जा रही है। अपराधियों को पकड़ने और आम जनता में सुरक्षा की भावना बनाए रखने हेतु पुलिस हर स्तर पर सक्रिय है।

पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह ने कहा, “बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर अपराधियों की गतिविधियों को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। यह अभियान कानून व्यवस्था के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है, और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।”

जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति अथवा अपराध से जुड़ी जानकारी तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें। समाज को अपराधमुक्त बनाने में नागरिकों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement