Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: पुलिस की तत्परता: मात्र 4 घंटे में कार चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Admin / Mon, Dec 16, 2024 / Post views : 118

पुलिस की तत्परता: मात्र 4 घंटे में कार चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Lok seva news 24 Bureau Chief- Digvendra Gupta कवर्धा। दिनांक 16 दिसंबर 2024। थाना कवर्धा क्षेत्र में पुलिस ने तत्पर और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मात्र 4 घंटे में एक लग्जरी कार चोरी के मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रार्थी अंकित अग्रवाल पिता कन्हैया अग्रवाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी मजगांव रोड, कवर्धा, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 14 दिसंबर 2024 की रात्रि लगभग 10:30 बजे उन्होंने अपनी काला रंग की सीवीयू फोर्ड एंडेवर कार (नंबर CG 09 JL 0009, कीमत ₹45,00,000) को अपने घर की बाउंड्री के अंदर पार्क किया था। कार की चाबी उसी में लगी हुई थी और घर का मुख्य गेट बंद था। अगले दिन, दिनांक 15 दिसंबर 2024 को सुबह 10:00 बजे जब प्रार्थी ने बाहर आकर देखा, तो उनकी कार पार्किंग में नहीं थी। उन्होंने तुरंत घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें पाया गया कि रात लगभग 9:20 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनकी कार चोरी कर ले गया। प्राप्त शिकायत पर थाना कवर्धा में धारा 379 भादवि के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, पंकज पटेल के निर्देशन में थाना कवर्धा की टीम, साइबर सेल और क्राइम टीम दुर्ग ने संयुक्त अभियान चलाया। मामले की विवेचना के लिए थाना प्रभारी लालजी सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी आशीष कंसारी, ASI चंद्रकांत तिवारी, HC वैभव कल्चुरी, आरक्षक गज्जू सिंह राजपूत, और कोतवाली से आरक्षक हिरेंद्र साहू को शामिल किया गया। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और प्रभावी प्रयासों से मात्र 4 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शुभासु उर्फ रवि जोगांस पिता रामानंद जोगांस, उम्र 27 वर्ष, निवासी बालेश्वर मंदिर के पास, सैगोना, थाना कवर्धा, के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई कार CG 09 JL 0009 को दुर्ग से बरामद किया। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने टीम की सराहना करते हुए कहा, "यह सफलता पुलिस की तत्परता, टीमवर्क और तकनीकी दक्षता का प्रमाण है। जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों को शीघ्र पकड़ने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।" आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना और मजबूत हुई है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement