कवर्धा न्यूज़ - प्रार्थी दीपक यादव द्वारा थाना पंडरिया में रिपोर्ट दर्ज : प्रार्थी दीपक यादव द्वारा थाना पंडरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, May 29, 2025 / Post views : 805
संक्षिप्त जानकारी
थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम
दिनांक: 29/05/2025
दिनांक 28 मई 2025 को प्रार्थी दीपक यादव द्वारा थाना पंडरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके परिजन चिंताराम यादव, डुलरवा उर्फ वीरेंद्र यादव एवं लक्ष्मीनारायण यादव, निवासी ग्राम भद्राली को फलित यादव एवं बाबूलाल के पुत्र मुकेश यादव द्वारा आपसी विवाद के दौरान मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई गई हैं। उक्त रिपोर्ट पर थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 102/25 धारा 109, 115(2), 326 BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना में घायल तीनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार उपरांत पंडरिया अस्पताल लाया गया था, जहाँ से डुलरवा उर्फ वीरेंद्र यादव एवं एक अन्य घायल को उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल कबीरधाम एवं तत्पश्चात बिलासपुर मेडिकल कॉलेज हेतु रेफर किया गया।
आज दिनांक 29 मई 2025 को थाना पंडरिया को सूचना प्राप्त हुई कि उपचार के दौरान डुलरवा उर्फ वीरेंद्र यादव (उम्र 18 वर्ष) की मृत्यु बिलासपुर में हो गई है। प्रकरण की प्रकृति में परिवर्तन के आधार पर धारा 103 BNS जोड़ी गई है तथा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अग्रिम विवेचना जारी है।
प्रकरण की विवेचना वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की जा रही है, एवं अपराध में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन