: Mungeli News - विश्व आदिवासी दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर एवं रैली आयोजित
Admin / Mon, Aug 12, 2024 / Post views : 224
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

विश्व आदिवासी दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर एवं रैली आयोजित
lok seva news 24 bureau chief - Digvendra kumar Gupta मुंगेली 12 अगस्त 2024// विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री चन्द्र कुमार अजगल्ले के मार्गदर्शन में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सारधा और शासकीय प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास रामगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आदिवासियों के संरक्षण के लिए बनाए गए कानून के संबंध में जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमती कंचन लता आचला ने बताया कि शिविर के पश्चात छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई। कार्यक्रम के समापन में छात्रावास के परिसर में पौधा लगाया गया और पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया।

Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन