Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: छात्राओं के चेहरों पर खिली मुस्कान, सरस्वती सायकल योजना के तहत कक्षा नवमी की छात्राओं को निःशुल्क सायकल का किया गया वितरण

Admin / Fri, Sep 20, 2024 / Post views : 200

छात्राओं के चेहरों पर खिली मुस्कान, सरस्वती सायकल योजना के तहत कक्षा नवमी की छात्राओं को निःशुल्क सायकल का किया गया वितरण

lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta

कवर्धा, 20 सितम्बर 2024। सरस्वती सायकल योजना के तहत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय सिग्नल चौक में कक्षा नवमी की छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने छात्राओं को सायकल वितरण कर शिक्षा की राह में आगे बढ़ाने का प्रयास किया। सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि यह योजना छात्राओं को शिक्षा की राह में बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई है। यह योजना छात्राओं के लिए एक बड़ा तोहफा है। सांसद श्री संतोष पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुराने संसद भवन से नई संसद भवन के शुभारम्भ के अवसर पर विधानसभा एवं लोकसभा में महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण का संविधान पारित कराया। आज महिलाएं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है, चाहे वह देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू हो या देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी हो, अंतरिक्ष में सुनीता विलियम, विज्ञान, खेलकूद -हरमनप्रीत कौर मनु भाकर मीराबाई चाणूर, शासकीय सेवा में किरण बेदी हो या रेल लोको पायलट यहाँ तक कि भारतीय सेना में भी हमारे देश की बिटिया पुरुषों से एक कदम आगे बढ़ कर देश सेवा कर रही है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक ने कहा कि मानव जीवन मे अर्जित या कमाई गई सभी सम्पत्तियों का बंटवारा हो सकता है, परन्तु ग्रहण किये गए शिक्षा या ज्ञानार्जन का बंटवारा नही हो सकता। श्री जसविंदर बग्गा ने भी निःशुल्क सायकल वितरण योजना की सराहना करते हुए कहा कि आज केंद्र में मोदी सरकार एवं राज्य में साय सरकार महिलाआें के लिए अनेक लाभकारी योजनाओ के माध्यम से बहन बेटियों को सामाजिक, आर्थिक एवम राजनैतिक सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है। श्री चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी ने भी सम्बोधित करते हुए बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन करने के लिए पूर्व एवं वर्तमान सरकार के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। जिनके कारण आज बेटियां बीच मे अपनी पढ़ाई नही छोड़ रही है, जिसके कारण आज बीच मे या अधूरी पढ़ाई छोड़ने वाली छात्राओं की संख्या में बहुत ही कमी आई है। इस अवसर पर पार्षद श्री पवन जायसवाल, श्री रिंकेश वैष्णव, श्री रूपेश जैन, श्री राजेन्द्र सलूजा, श्री सुनील दोषी, श्री पन्ना अग्रवाल, श्री पीयूष टाटिया, श्री हर्ष खुराना, श्री यशवंत भट्ट, श्री सुनील अग्रवाल के साथ शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जशवंत सिंग छाबड़ा विद्यालय परिवार भी प्रमुख रुप से उपस्थित थे। संस्था के प्राचार्य आर. पी. सिंह ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement