Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले 01 आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Admin / Thu, Mar 14, 2024 / Post views : 176

थाना-सिटी कोतवाली जिला- कबीरधाम (छत्तीसगढ़) दिनांक-14.03.2024

फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले 01 आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट दर्ज होने के महज चंद घंटे के भीतर आरोपी पुलिस हिरासत में।

आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक- 206/2024 धारा-420,467, 468,471 भा.द.वी. पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही। कबीरधाम - जिले के थाना सिटी कोतवाली में दिनांक-13.03.2024 को प्रार्थी निलेश पिता दिनेश चंद्रवंशी उम्र 23 वर्ष साकीन लालपुर कला थाना पिपरिया जिला कबीरधाम के द्वारा थाना आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। कि मैं कक्षा 12वी तक पढाई किया हूँ, और वर्तमान में पुलिस भर्ती के लिए कलपात्री मैदान कवर्धा मे भाग दौड का अभ्यास करता हूँ, अभ्यास के दौरान मुझे पता चला कि संजय जांगडे प्रेक्टिस करने वाले लडको को राष्ट्रीय स्तर का खेल कुद प्रमाण पत्र बनाकर देता है। जिससे भर्ती में लगाने से उसका अतिरिक्त लाभ होने का पता चला। संजय जांगडे बहुत से प्रेक्टिस करने वाले लडको को खेलकूद का प्रमाण पत्र राष्ट्रीय स्तर का बनाकर देता है। पता चला तो मै भी संजय जांगडे से चर्चा कर प्रमाण पत्र देने की बात बोला, तब संजय जांगडे ने मेरे से 12,000/ रूपये नगद लेकर फुटबाल खेल का राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण पत्र बनाकर दिया है। जो फर्जी है, ऐसा मुझे पता चला है। ऐसे फर्जी प्रमाण पत्र से कई लड़कों का भविष्य खराब होने की सम्भावना का मुझे पता चला है। जिसके कारण मैं फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वालो के खिलाफ सख्त उचित वैधानिक कार्यवाही चाहता हूँ। की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक-206/2024 धारा 420, 467, 468, 471 भा.द.वी. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दिया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उप. निरीक्षक सुश्री शांता लकड़ा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु थाने में विशेष टीम का गठन कर तत्काल रवाना किया गया। जहां जल्द ही पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुआ और महज चंद घंटो के भीतर आरोपी संजय जांगडे पिता राधेश्याम जांगडे उम्र 34 साल साकिन सोनपुरी रानी वर्तमान पता कैलाश नगर कवर्धा को गिरफ्तार किया गया। विवेचना दौरान प्रार्थी एवं अन्य गवाहों से पूछताछ करने पर 20 से 25 अलग-अलग लोगों से 12000-12000 रुपये प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर लेकर ठगी करना पाया गया है। जिस पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा आरोपी के विरुद्ध विधिवत उचित वैधानिक कार्रवाई किया जा रहा है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement