: बोड़ला तहसील अन्तर्गत ग्राम नेउरगांव कला के किसानों की बिजली समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा।एक सप्ताह हो गया टांसफार्मर खराब हुए लेकिन विद्युत विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा
Admin / Wed, Dec 18, 2024 / Post views : 182
बोड़ला |किसानों को बढ़ावा देने सरकार कई योजना चला रही है। वहीं बिजली विभाग बोड़ला के अधिकारी कर्मचारी द्वारा किसानों की समस्या को अनसुनी किया जा रहा है। बोड़ला तहसील के ग्राम नेउरगांव कला में पिछले एक सप्ताह से थ्री फेस 25 केबी ट्रांसफॉर्मर खराब है। इसे लेकर किसानों ने आवेदन देने के साथ कई बार विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी से सम्पर्क किया। लेकिन अभी तक विद्युत विभाग बोड़ला के द्वारा कोई पहल नहीं किया गया।जिसके कारण किसान चना की बुवाई नही कर पा रहे हैं।समय पर ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से कई किसान सिंचाई नही कर पा रहे हैं ।किसानों ने गांव में धान कटाई के बाद चना और गेहूं की खेती की है,ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बिजली की आपूर्ति नहीं होने के कारण किसान खेतों में ट्यूबवेल होने के बावजूद पानी की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन