Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: कृषक उन्नति योजना से किसानों में उत्साह, किसानों के खाते में 546 करोड़ 67 लाख 22 हजार रूपए की होगी धनवर्षा

Admin / Mon, Mar 11, 2024 / Post views : 61

कृषक उन्नति योजना से किसानों में उत्साह, किसानों के खाते में 546 करोड़ 67 लाख 22 हजार रूपए की होगी धनवर्षा

जिले के 1लाख 10 हजार 682किसानों को मिलेगा इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ

होली से पहले किसानों को पैसा मिलने से बाजार में भी आएगी रौनक


लोकसेवा न्यूज़ 24 संवाददाता 

कवर्धा - 11 मार्च 2024। महतारी वंदन योजना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार कल 12 मार्च मंगलवार को कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 24 लाख 72 हजार किसानों के खाते में आदान सहायता राशि 13 हजार 320 करोड़ रूपए डालने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने का निर्णय लिया था और अंतर राशि करीब 917 रूपए प्रति क्विंटल की दर से अंतरित की जाएगी। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज यहां जिला स्तरीय विभगीय अधिकारियों की बैठक लेकर कृषक उन्नति योजना के तहत कबीरधाम जिले में मंगलवार को आयोजित होने वाले जिला और ब्लाक स्तरीय कृषक सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों के लिए आश्यक दिशा-निर्देश दिए है। इस आयोजन के लिए कृषि विभाग को नोडल बनाया गया है। बैठक में बताया गया कि कृषक उन्नति योजना के तहत कबीरधाम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 23-24 में एक लाख 10 हजार 68 पंजीकृत किसानो से 60 लाख 15 हजार 651 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। उन सभी किसानों को धान के समर्थन मूल्य 31 सौ रूपए क्विंटल के आधार पर आदान सहायता के तहत अंतर की राशि 546 करोड़ 67 लाख 22 हजार रूपए जारी की जाएगी। कलेक्टर श्री महोबे ने जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तर पर आयोजिन होने वाले सभी आयोजन की तैयारियां शीघ्रता से पूरा करने कृषि विभाग के उप संचालक श्री राकेश शर्मा, उप पंजीयक, जिला नोडला अधिकारी जिला सहकारी बैंक और एमओ को निर्देशित किया है। कृषक उन्नति योजना के तहत कबीरधाम जिले में पीजी कॉलेज के आडोटेरियम जिला स्तरीय आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पंडरिया विकासखण्ड मुख्यालय के पुलिस थाना के पास, सहसपुर लोहारा और बोडला विकासखण्ड मुख्यालय में मंगल भवन किया जाएगा। महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं के खाते में पहुंची 700 करोड़ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट में निर्णय लिया था कि किसानों के दो साल के बकाया बोनस राशि दी जाएगी। इस तरह पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन सुशासन दिवस के अवसर पर अंतरित की गई थी। बता दें 10 मार्च को महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं के खाते में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 700 करोड़ रूपए से अधिक की प्रथम किस्त की राशि उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से डाली गई है। अब तक की सबसे बड़ी आदान सहायता राज्य सरकार की इस वर्ष की सबसे बड़ी राशि कल कृषक उन्नति योजना के तहत 24 लाख से अधिक किसानों को 13 हजार करोड़ रूपए से अधिक की राशि आदान सहायता के तहत दी जा रही है। जिला कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि जिलास्तरीय कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के पंजीकृत किसानों के खाते में 12 मार्च को अंतरण राशि डाली जाएगी।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement