मुंगेली न्यूज़-छापेमार कार्यवाही कर कंतेली में 9.540 लीटर देशी प्लेन जब : छापेमार कार्यवाही कर कंतेली में 9.540 लीटर देशी प्लेन जब्त
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Aug 14, 2025 / Post views : 158
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
छापेमार कार्यवाही कर कंतेली में 9.540 लीटर देशी प्लेन जब्त
मुंगेली, 14 अगस्त 2025// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जा रही है। आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी वृत्त मुंगेली के प्रभारी श्री जयसिंह मरकाम और स्टॉफ की टीम द्वारा मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम कंतेली में छापेमार कार्यवाही कर 9.540 लीटर देशी प्लेन जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
क्रमांक//08-79// सुजीत कुमार सिंह//
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन