जांजगीर चाम्पा-सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने ली तैयारियों के संबंध में : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले “एकता मार्च” की तैयारियों को लेकर बैठक आयोज
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Oct 23, 2025 / Post views : 168
समाचार
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले “एकता मार्च” की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने ली तैयारियों के संबंध में ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक
जांजगीर-चांपा 23 अक्टूबर 2025/ भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री, भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले यूनिटी मार्च की तैयारियों को लेकर आज जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने सर्किट हाऊस जांजगीर में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई और सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, श्री गुलाब सिंह चंदेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदिनी राजवाड़े, श्री पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, श्री आशुतोष गोस्वामी, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर, एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि यह अभियान एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा युवाओं को सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रनिर्माण के योगदान से जोड़ने का एक माध्यम होगी। उन्होंने कहा कि यूनिटी मार्च की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाए। श्री जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि एकता, अखंडता और राष्ट्र सेवा के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिले, यही इस आयोजन का उद्देश्य है। आयोजन में समाज
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन